script

आज इन 8 राशियों के सितारे हैं बुलंदी पर, ये हर मनचाही चीज हासिल कर लेंगे

Published: Apr 13, 2018 09:49:23 am

आप बहुत जल्दी अपना स्वभाव बदलते हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में नवीन कार्यों को करने का अवसर प्राप्त होगा।

aaj ka rashifal in hindi

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope

पूर्वाभाद्रपद ‘उग्र व अधोमुख’ संज्ञक नक्षत्र अंतरात्रि ४.१३ तक, तदन्तर उत्तराभाद्रपद ‘ध्रुव व ऊध्र्वमुख’ संज्ञक नक्षत्र है। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में कारीगरी, साहस, कृषि, पशु क्रय-विक्रय और जलयंत्र सम्बंधी कार्य करना चाहिए। उ.भा. नक्षत्र में सभी शुभ व मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। ब्रह्म नामक नैसर्गिक शुभ योग बना है।
मेष
आपकी मेहनत और सूझबूझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे।
वृषभ
आपके रहन सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा मन में प्रसन्नता होगी। कार्यस्थल पर रुचि बढ़ेगी। साहस में वृद्धि होगी।

मिथुन
समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें। मनोवांछित सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक सुख व सहयोग बढ़ेगा। पिता या किसी बड़े किसी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क
अनचाहे काम करना होंगे। दाम्पत्य संबंध में सुधार होगा। व्यवसायिक स्थिति में पहले से राहत मिलेगी। नई योजना बनेगी। घर परिवार का सुख बढ़ेगा। पिता से अनबन हो सकती है।

सिंह
कमजोर रणनीति के कारण मनचाही सफलता नही मिलेगी। नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना है। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा।
कन्या
परिवार के मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। ज्ञान.चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी। कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है। मुकदमे में विजय होगी तथा शुभ कार्य सम्पन्न होंगे।

तुला
दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में निराशा व उदासी का भाव खत्म होगा। किसी को भी अपने राज न बताएं। अपकीर्ति हो सकती है। सतर्क रहें। मनोबल में वृद्धि होगी।
वृश्चिक
दोस्तों की चिंता रहेगी। सूझबूझ द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी क्षमताएं योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे और सफल होंगे। रुका पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे।

धनु
निर्माण कार्य में हो रहे विलंब से चिंता बढ़ेगी। दाम्पत्य सुख मिलेगा। व्यापारिक तथा कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा। निकटतम व्यक्तिसे मतभेद हो सकता है।
मकर
रुके निर्माण कार्यों में गति आएगी। साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा। व्यवसायिक समय शुभ रहेगा। साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।

कुम्भ
नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलू कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं।
मीन
आप बहुत जल्दी अपना स्वभाव बदलते हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में नवीन कार्यों को करने का अवसर प्राप्त होगा। मनोवांछित सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

ट्रेंडिंग वीडियो