scriptआज सोमवार इन राशियों पर होगी शिव की कृपा, भोलेनाथ कर देंगे निहाल | Aaj ka rashifal in hindi daily horoscope | Patrika News

आज सोमवार इन राशियों पर होगी शिव की कृपा, भोलेनाथ कर देंगे निहाल

Published: Apr 16, 2018 11:19:37 am

राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लिए है। कार्य की प्रशंसा होगी। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

ardhnarishwar, Aaj Ka Muhurat,Aaj Ka Rashifal In Hindi,daily horoscope in hindi,

ardhnarishwar

विष्कुंभ नामक नैसर्गिक अशुभ योग रात्रि १०.४८ तक, इसके बाद प्रीति नामक नैसर्गिक शुभ योग रहेगा। विष्कुंभ नामक योग की आगे की तीन घड़ी शुभ कार्यों में त्याज्य है। कुमार योग नामक शुभ योग प्रात: ७.२७ से अंतरात्रि ३.१२ तक है।
मेष
आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते कि आप आगे बढ़े। सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भीतरघात वालों से सावधान। कार्य स्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी।

वृषभ
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वयं को गंभीर रखें। आप का व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
मिथुन
रुके कार्यों में गति आएगी। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। न्यायालयीन फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। समय अनुकूल है।

कर्क
किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रह हैं। नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की संभावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।
सिंह
राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लिए है। कार्य की प्रशंसा होगी। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।

कन्या
आय के नए स्रोत बनेंगे। भाग्य का साथ और ईष्ट आशीर्वाद से नई सफलता प्राप्त करेंगे। नए शत्रु उभर सकते हैं। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा।
तुला
अध्ययन में अवरोध आ सकते हैं। कार्य स्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। पेट संबंधित विकार उभर सकते हैं। जीवन साथी से अनादर प्राप्त हो सकता है। वाहन सुख संभव है।

वृश्चिक
पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य पद्धति बदलने से लाभ होगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। परिवार में किसी वृद्धजन का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
धनु
समय रहते अपने मन की बात कह दे। यदि आप सच्चे हैं तो सफलता मिलेगी। आपके सीधेपन का लोग फायदा उठाएंगे। सतर्क रहे। व्यापार विस्तार के योग है।

मकर
कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय न ले। बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें। अपनों का साथ मन को शांति देगा। प्रेम-प्रसंगों के चलते विवाद संभव है।
कुम्भ
धार्मिक यात्रा की रुपरेखा बनेगी। विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते हैं। मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आएगी।

मीन
वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आपकी उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन ले।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो