बैंगलोर

प्रशंसा मीठा जहर है-साध्वी भव्यगुणाश्री

धर्मसभा का आयोजन

बैंगलोरJan 19, 2022 / 07:32 am

Yogesh Sharma

प्रशंसा मीठा जहर है-साध्वी भव्यगुणाश्री

बेंगलूरु. चंद्रप्रभ स्वामी जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ ओसबन रोड में विराजित साध्वी भव्यगुणाश्री व साध्वी शीतलगुणाश्री ने कहा कि प्रशंसा सुनकर खुश होता है निंदा सुनकर दुखी होता है वह नादान और अज्ञानी। साध्वी भव्यगुणाश्री ने ओसबन रोड में मंगल प्रवेश पर संबोधित करते कहा कि प्रशंसा मीठा जहर है, जिसमें चापलूसी करने वाले सन्मार्ग से भटका देते हैं और निंदक जो हमें सन्मार्ग प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वार्थ की पूर्ति हुई तो प्रशंसा कमी पड़ी तो निंदा करने पर उतारू हो जाते हैं वह दया के पात्र हैं। साध्वी ने कहा कि निंदा करने वाला अपने आत्मा के कर्मों की निर्जरा करता है हमारे लिए परमात्मा का स्वरुप है। उन्होंने बताया कि ईगो टकराता है इंसान भी शैतान का रूप ले लेता है भगवान को भी नहीं छोड़ता है। साध्वी ने कहा कि निंदा की परवाह न करते हुए निरंतर आगे बढ़ता है। सफलता उसके चरण चूमती है और वही निंदा करने वाली प्रशंसक बन जाते हैं। साध्वी शीतलगुणाश्री ने कहा कि विहार सेवा में शांतिनगर की महिला सदस्याओं ने लाभ लिया। चंद्रा बागरेचा, कविता संचेती, सारिका दांतेवाडिय़ा, मंजू संचेती, जयश्री कुंभट, दीपा ओस्तवाल, मनीषा संचेती, चंद्रकांता कोठारी, संगीता मेहता आदि संघ शांतिनगर की श्रद्धा भक्ति की तारीफ करते हुए कहा कि इसी तरह स्नेह प्रेम बनाकर रखना एवं जिनशासन की सेवा करते रहना। विहार सेवा में गौतमचंद लूणिया, मोतीलाल संचेती, कमलेश संचेती, गौतमचंद संचेती, विजय कांकलिया ने लाभ लिया। ओसबन रोड से विहार सेवा में नरेश गुलेच्छा, हितेष सोलंकी, नितेश तातेड़, हरिष लुनिया ने लाभ लिया। मोहनलाल बोहरा, जयचंद चुत्तर, सुरेश बोहरा, पारस भंसाली, हिरेन गुरु ने अक्षत से बधाकर स्वागत अभिनन्दन किया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.