script21 जून को गायब हो जायेगी हर व्यक्ति की परछाई, जानें ऐसा क्या होने वाला है | biggest day of the year 21 june 2019 | Patrika News

21 जून को गायब हो जायेगी हर व्यक्ति की परछाई, जानें ऐसा क्या होने वाला है

locationभोपालPublished: Jun 20, 2019 02:00:20 pm

Submitted by:

Shyam

21 जून 2019 को कुछ पल के गायब हो जायेगी सभी की परछाई, ये साल का सबसे बड़ा दिन होगा

biggest day of the year 21 june

सावधान, कल 21 जून को गायब हो जायेगी हर व्यक्ति की परछाई, जानें ऐसा क्या होने वाला है

आदमी हो या पशु उसकी परछाई (छाया) हमेशा उसके साथ ही दिखाई देती है। सोचिए अगर एक पल के लिए भी किसी की परछाई उसने नहीं दिखाई दे तो उसका हाल क्या होगा। एक साल में 365 दिन होते हैं, लेकिन एक दिन यानी 21 जून साल का सबसे बड़ा दिन होता है। इस दिन भारत सहित पूरे उत्तरी गोलार्द्ध के सभी देशों में साल का सबसे बड़ा दिन और सबसे छोटी रात होती है। इस दिन कुछ समय के लिए एक पल ऐसा भी आता है जब सभी की परछाई तक गायब हो जाती है। जानें आखिर क्या है रहस्य।

biggest day of the year 21 june

ग्रीष्म अयनांत
इस दिन सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध से चलकर भारत के मध्य से गुजरने वाली कर्क रेखा में आ जाता है। इसलिए सूर्य की किरणें ज्यादा समय तक धरती पर पड़ती है और इसी कारण साल में केवल 21 जून ही ऐसा दिन होता है जो सबसे बड़ा और इसकी रात सबसे छोटी रात होती है। इस दिन को ग्रीष्म अयनांत भी कहा जाता है।

 

साक्षात दर्शन देंगे भगवान साईंनाथ, शाम को साईं मंदिर में एक बार कर लें ये काम

 

दोपहर के समय सूर्य बहुत ऊंचाई पर रहता

पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाने के साथ अपने अक्ष पर भी घूमती है, जो पृथ्वी की सामान्य प्रक्रिया मानी जाती है। पृथ्वी अपने अक्ष में 23.5 डिग्री झुकी हुई है। इसी वजह से सूर्य की रोशनी धरती पर हमेशा एक जैसी नहीं पड़ती और दिन रात की अवधि में अंतर होते रहता है। 21 जून को दोपहर के समय सूर्य बहुत ऊंचाई पर रहता है। इसके बाद धीरे-धीरे 21 सितंबर के आसपास दिन व रात की अवधि समानांतर हो जाती है।

biggest day of the year 21 june

कुछ पल के लिए गायब हो जाती है परछाई

21 जून को जब सूर्य ठीक कर्क रेखा के ऊपर होता है, तो करीब 15 से 16 घंटे तक सूर्य की रोशनी धरती पर पड़ती है। इसी खगोलिय घटना के चलते 21 जून को कुछ पल के लिए सभी की परछाई शरीर का साथ छोड़ देती है।

 

नहीं मिल रही सफलता और समस्या पीछा नहीं छोड़ रही तो आज ही कर लें ये चमत्कारी उपाय

 

 

यहां होती है सर्दी की शुरुआत

21 जून को होने वाला यह घटना चक्र वार्षिक है। लेकिन दक्षिणी गोलार्द्ध में ठीक इसका उलटा होता है। एक ओर जहां उत्तरी गोलार्द्ध में रहने वालों के लिए 21 जून को गर्मी की शुरुआत मानी जाती है। वहीं इसके विपरीत दक्षिणी गोलार्द्ध में रहने वालों के लिए इस दिन से सर्दी की शुरुआत मानी जाती है।

 

केवल एक बार करके देखें, हनुमान जी बदल देंगे जिंदगी

 

 

योग दिवस

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी पूरी दुनिया में एक साथ मनाया जाता है।

***********

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो