script

आज रक्षाबंधन पर चंद्रग्रहण रात 10.53 से 12.48 बजे तक, ऐसा होगा असर

Published: Aug 07, 2017 09:17:00 am

इस बार रक्षाबंधन पर होने वाला खंडग्रास चंद्रग्रहण सोमवार को होने के कारण चूड़ामणि चंद्रग्रहण कहलाएगा

chandra grahan on raksha bandhan 2017

chandra grahan on raksha bandhan 2017

इस बार खंडग्रास चंद्रग्रहण सोमवार को होने के कारण चूड़ामणि चंद्रग्रहण कहलाएगा। यह ग्रहण दान-जप के लिए महत्वपूर्ण माना गया है। ग्रहण रात्रि 10.53 बजे से शुरू होगा, जो कि रात्रि 12.48 बजे संपन्न होगा। ग्रहण सबसे ज्यादा रात्रि ११.५१ बजे करीब २५ फीसदी तक दिखाई देगा। ग्रहण के समय चंद्रमा मकर राशि में रहेगा। इसलिए मकर राशि के जातकों को ग्रहण नहीं देखना चाहिए।
यह ग्रहण मेष, सिंह, वृश्चिक, मीन राशि को श्रेष्ठ फल प्रदान करने वाला रहेगा। जबकि वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, धनु, कुंभ के जातकों के लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। वहीं मकर राशि जातकों को विशेष सावधानी रखनी होगी।
खंडग्रास चंद्रग्रहण पूरे देश में करीब 2 घंटे तक दिखाई देगा। ग्रहण संपूर्ण एशिया, आस्ट्रेलिया, यूरोप **** कई देशों में दिखाई देगा। पश्चिमी भाग और हिंद महासागर, पेसिफिक महासागर में दिखाई देगा।रक्षाबंधन पर ये है राखी बांधने और पूजा करने के शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन पर बन रहे ग्रहण के चलते सभी लोगों को राखी संबंधित शुभ कार्य दिन में 11:05 बजे से लेकर दोपहर 01:52 मिनट तक जरूर कर लेने चाहिए। विद्वान ज्योतिषियों के अनुसार भद्रा योग और सूतक में कलाइ पर राखी बांधने का नियम नहीं है। 7 अगस्त की रात में चंद्र ग्रहण है जिसके कारण 12 घंटे पहले ही सूतक लग जाएगा। अतः इस समय भी किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किए जाएंगे। मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे और पूजा भी नहीं की जाएगी। सूतक लगने के बाद सिर्फ मंत्र का जाप किया जा सकता है।रक्षाबंधन पर ग्रहण में भूल कर भी न करें ये काम

ट्रेंडिंग वीडियो