scriptDavotthan Ekadashi 2023 date shubh yog paran time november vivah muhurt | Davotthan Ekadashi: इस दिन जाग जाएंगे देव शुरू हो जाएंगे मंगल कार्य, नवंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त | Patrika News

Davotthan Ekadashi: इस दिन जाग जाएंगे देव शुरू हो जाएंगे मंगल कार्य, नवंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त

locationभोपालPublished: Nov 04, 2023 09:06:58 pm

Submitted by:

Pravin Pandey

Davotthan Ekadashi 2023 नवंबर का महीना बेहद खास है, देवशयनी एकादशी से योग निद्रा में सोये भगवान विष्णु इस महीने में देवोत्थान एकादशी पर जाग जाएंगे। इसी के साथ मांगलिक कार्यों पर लगी रोक नवंबर में हट जाएगी। इसके बाद विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश समेत सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। आइये जानते हैं कब है देवोत्थान एकादशी और नवंबर के विवाह मुहूर्त..

devotthan_ekadashi_2023.jpg
देवोत्थान एकादशी मुहूर्त और नवंबर विवाह मुहूर्त
कब है देवोत्थान एकादशी
पंचांग के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि की शुरुआत 22 नवंबर 2023 की रात 11.03 बजे हो रही है और यह तिथि 23 नवंबर को रात 9.01 बजे संपन्न हो रही है। इसलिए उदया तिथि में कार्तिक शुक्ल एकादशी यानी देवोत्थान एकादशी, प्रबोधिनी एकादशी 23 नवंबर को मानी जाएगी। एकादशी व्रत का पारण 24 नवंबर सुबह 6.40 बजे से 8.51 बजे तक कर सकते हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.