scriptअगर आप भी रात में लगाते हैं परफ्यूम तो हो जाएं सावधान, नहीं तो… | do not use perfume in night | Patrika News

अगर आप भी रात में लगाते हैं परफ्यूम तो हो जाएं सावधान, नहीं तो…

locationभोपालPublished: May 16, 2019 02:51:51 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

अगर आप भी रात में लगाते हैं परफ्यूम तो हो जाएं सावधान, नहीं तो…

perfume in night

अगर आप भी रात में लगाते हैं परफ्यूम तो हो जाएं सावधान, नहीं तो…

अक्सर जब भी हमलोग घर से बाहर निकलते हैं तो कपड़ों पर परफ्यूम लगा लेते हैं। यही नहीं, रात में भी किसी विशेष काम से भी बाहर निकलते हैं तो परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं। खासकर जब हम शादी या पार्टी में जाते हैं तो परफ्यूम लगाना नहीं भूलते हैं। लेकिन क्या आपको पता है रात में परफ्यूम नहीं लगाना चाहिए, जानें क्यों….
ये भी पढ़ें- शरीर के इस अंग पर लगाएं परफ्यूम, धन और एश्वर्य की कभी नहीं होगी कमी

दरअसल, रात में परफ्यूम लगाना हमारे शास्त्रों में मना किया गया है। माना जाता है कि रात के समय नकारात्मक शक्तियों का समय होता है। यही कारण है कि रात में शास्त्रों में परफ्यूम लगाना वर्जित बताया गया है। माना जाता है कि रात के समय में ये शक्तियां सक्रिय होती हैं और किसी को भी अपने वश में कर लेती हैं।
ये भी पढ़ें- ज्‍योतिष के अनुसार सुहागरात पर दूध के गिलास का क्या है मतलब

शास्त्रों के अनुसार, रात के समय खुशबूदार चीजों का इस्तेमाल करने से शरीर जल्दी ही नकारात्मक शक्तियों के वश में हो जाता है। माना गया है कि अगर कोई व्यक्ति रात के समय परफ्यूम लगाता है तो उसके शरीर की खुशबू से नकारात्मक शक्तियां (भूत-प्रेत) उसकी ओर आकर्षित होने लगती हैं। कहा जाता है कि ये शक्तियां व्यक्ति के शरीर की सकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर उसके शरीर में प्रवेश कर जाती हैं।
ये भी पढ़ें- शादी के लिए लड़के और लड़कियों के बीच क्या जरूरी है उम्र का फासला?

इसके बाद वह इंसान नकारात्मक शक्तियों से परेशान रहने लगता है। यही कारण है कि हिन्दू शास्त्रों में रात के समय परफ्यूम या अन्य खुशबूदार चीजों को शरीर पर लगाने से मना किया गया है। अगर आप भी इन चीजों के चक्कर में नहीं पड़ना चाहते हैं तो रात में परफ्यूम न लगाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो