scriptभगवान शिव की पूजा के वक्त भूलकर भी ना करें इन चीजों का इस्तेमाल, नहीं तो… | Do not use these things worshiping Lord Shiva | Patrika News
धर्म-कर्म

भगवान शिव की पूजा के वक्त भूलकर भी ना करें इन चीजों का इस्तेमाल, नहीं तो…

भगवान शिव कि पूजा में कुछ चीजों का उपयोग करने से वो क्रोधित हो जाते हैं।

भोपालMar 16, 2020 / 11:32 am

Devendra Kashyap

do_not_use_these_things_worshiping_lord_shiva.jpg
सोमवार का दिन भोलेनाथ को समर्पित है इस दिन में उन्‍हें प्रसन्‍न करके उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता हैं। भगवान शिव को फूल, अकौड़ा, धतूरा, चन्दन, फल, भांग से पूजा जा सकता है। वहीं, मान्यता है कि भगवान शिव कि पूजा में कुछ चीजों का उपयोग करने से वो क्रोधित हो जाते हैं।

भगवान शिव की पूजा में ना करें इन चीजों का इस्तेमाल


भगवान शंकर कि पूजा में शंख का प्रयोग नहीं करना चाहिए। शंकर जी ने शंखचूड़ राक्षस का वध किया है इसलिए उनकी पूजा में शंख का निषेद्ध है।
भगवान शिव की पूजा में तुलसी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। माना जाता है कि जब माता तुलसी वृंदा रूप में थी तब शिवजी ने उनके पति जलंधर का वध किया था। यही कारण है कि शिव के भोग में बेलपत्र चढ़ाया जाता है।
भगवान शिव की पूजा में विशेष रूप से इस बात का ध्‍यान रखना चाहिए कि उन्‍हें खंडित अक्षत का प्रयोग ना करें।

भगवान शिव पर केतकी का पुष्‍प अर्पित नहीं करना चाहिए। इसके अलावे शिवजी पर गुड़हल का फूल भी नहीं चढ़ाना चाहिए।
भगवान शिव पर केसरिया या पीला चंदन चढ़ान चाहिए। भोलेनाथ पर लाल चंदन बिलकुल नहीं चढ़ाना चाहिए।

Home / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / भगवान शिव की पूजा के वक्त भूलकर भी ना करें इन चीजों का इस्तेमाल, नहीं तो…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो