script

दशहरा के दिन इस चीज़ का करें गुप्त दान, कभी नहीं होगी धन की कमी, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

locationनई दिल्लीPublished: Oct 17, 2018 06:10:20 pm

Submitted by:

Tanvi Tanvi Sharma

दशहरा के दिन इस चीज़ का करें गुप्त दान, कभी नहीं होगी धन की कमी, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

dusshera

दशहरा के दिन इस चीज़ का करें गुप्त दान, कभी नहीं होगी धन की कमी, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

शारदीय नवरात्रि के दसवें दिन दशहरा पर्व मनाया जाता है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को धूम-धाम से देशभऱ में दशहरा मनाया जाता है। श्रीराम ने इसी दिन रावण का वध किया था, इसलिए हर साल इस दिन असत्य पर सत्य की जीत का पर्व मनाया जाता है। यही कारण है की इसे विजयादशमी कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन किया हुआ हर कार्य सफल होता है साथ ही इस दिन किया हुआ दान दोगुना फल प्रदान करता है। इस दिन कुछ विशेष व गुप्त दान करने से धनकोषों में वृद्धि होती है साथ ही हर क्षेत्र में सफलता भी प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कौन से हैं वो उपाय…

 

dusshera

धन प्राप्ति तथा वृद्धि के लिए करें गुप्त दान

दशहरे के दिन झाडू से किया गया उपाय बहुत जल्द आपको धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है क्योंकि झाडू को धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए दशहरे की शाम को रावण दहन होने के बाद किसी मंदिर में एक नया फूल झाड़ू ऐसी जगह रखकर आ जाएं जहां इसे रखते हुए आपको कोई ना देखे। मां लक्ष्मी को दान करना प्रसन्न करता है, झाड़ू का यह गुप्त दान धन संबंधी आपकी हर परेशानी दूर करेगा। लेकिन यदि आप इस उपाय को किसी से छुपाकर नहीं कर पा रहे हैं तो यह उपाय आप घर के किसी बच्चे से भी करवा सकते हैं।

मनोकामना पूर्ति करने के लिए करें ये उपाय

यदि आप बहुत सारी परेशानियों से घिरे हुए हैं और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं। अपनी मनोकामनाओं को पूरा करना चाहते हैं तो दशहरे के दिन एक फिटकरी लें, इसका आकार इतना हो कि आपकी मुट्ठी में पूरी तरह समा जाए। इसे घर के सभी सदस्यों से छुआ लें उसके बाद घर की छत पर जाएं, वहां आपको इसे फेंककर आ जाएं। लेकिन ध्यान रहे की जिस तरफ आपको फिटकरी फेंकना हो उसके उल्टे तरफ खड़े हो जाएं। आंखें बंद करें और मन में ईष्टदेव का ध्यान करते हुए अपनी मनोकामना बोलते हुए, परेशानियों से मुक्ति की प्रार्थना करें। अब सिर के पीछे हाथ ले जाते हुए फिटकरी को उछालकर फेंक दें। बिना पीछे मुड़े वापस आ जाएं। इस प्रक्रिया को ऐसे समय करें जब ज्यादा लोग आते-जाते ना हों।

dusshera

हर कार्य में सफलता पाने के लिए करें ये उपाय

दशहरा की रात से शरद पूर्णिमा की रात तक रोज़ 15 से 20 मिनट कोरी आंखों से बिना पलकें झपकाए चांद को लगातार देखें। इससे आंखों की रोशनी बढ़ने के साथ-साथ वशीकरण शक्ति भी प्राप्त होती है। क्योंकि दशहरा की रात से शरद पूर्णिमा तक चंद्रमा की किरणें अमृत समान होती हैं और इसीलिए इस दौरान किया गया यह विशेष उपाय व्यक्ति को अद्भुत आंतरिक शक्तियां देता है। ऐसे व्यक्तियों को किसी काम में भी असफलता नहीं मिलती और इसके साथ ही उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती है।

धन प्राप्ति के लिए बेसन के लड्डू का उपाय

धन प्राप्ति के लिए इस दिन से किसी कुत्ते को बेसन के लड्डू खिलाना शुरु करते हुए ऐसा लगातार 43 दिनों तक करें। ऐसा करने से धन लाभ के योग बनने लगते हैं और घर में बरकत होती है। अगर आया हुआ पैसा घर में नहीं रुकता, तो वह भी रुकने लगेगा। आपकी हर प्रकार की धन समस्या दूर हो जाएगी, बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे, करियर-व्यापार सबमें सफलता मिलने लगेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो