scriptमनचाहा वर पाने के लिए अपनी राशि अनुसार करें शिव का पूजन | How to worship shiva linga as per your zodiac sign | Patrika News

मनचाहा वर पाने के लिए अपनी राशि अनुसार करें शिव का पूजन

Published: Mar 07, 2016 03:58:00 pm

यूं तो भगवान शिव एक ऐसे देवता है जिनकी पूजा सभी लोग करते हैं, चाहे वो देव हो, दानव हो या मनुष्य हो

shivlinga of rudrakash

shivlinga of rudrakash

यूं तो भगवान शिव एक ऐसे देवता है जिनकी पूजा सभी लोग करते हैं, चाहे वो देव हो, दानव हो या मनुष्य हो। फिर भी धर्मशास्त्रों के अनुसार पूजा के कुछ विशेष विधि-विधान होते हैं जिनका पालन करने पर व्यक्ति सदैव सुखी रहता है तथा अपनी मनचाही इच्छापूर्ति का वर भगवान से ले सकता है।

ऐसे ही अलग-अलग राशियों के लिए भगवान शिव की पूजा के कुछ नियम निर्धारित किए गए हैं। इन नियमों का ध्यान रखते हुए आप भी अपनी राशि अनुसार शिव की पूजा कर मनचाहा वरदान प्राप्त कर सकते हैं-

मेष
मेष राशि वाले शिवलिंग पर कच्चा दूध तथा दही अर्पित करते हुए धतूरा, पुष्प आदि समर्पित करें तथा दीपक जलाकर आरती उतारें व आशीर्वाद लें।

वृषभ
इस राशि के लोगों को सोमवार को भगवान शिव को गन्ने के रस से स्नान करवाना चाहिए। ततपश्चात भगवान को मोगरे के फूल अर्पण कर भोग लगाएं तथा आरती उतारें।

मिथुन
मिथुन राशि वालों को चाहिए कि वे स्पटिक के शिवलिंग की पूजा कर भगवान को लाल गुलाल, चंदन, इत्र, कुमकुम, आक पुष्प आदि अर्पित कर उन्हें करबद्ध नमस्कार करें।

कर्क
इस राशि के लोगों को भगवान शिव का अष्टगंध तथा चंदन से अभिषेक करना चाहिए। साथ ही प्रतिदिन शिवलिंग पर कच्चा दूध व जल चढ़ाएं।

सिंह
सिंह राशि वाले लोगों को शिवलिंग का फलों के रस तथा शक्कर मिश्रित जल से अभिषेक करना चाहिए। इसके बाद भगवान को आंकड़े के फूल अर्पण कर मिठाई का भोग लगाना चाहिए।

कन्या
कन्या राशि वाले भगवान शिव की प्रतिमा अथवा शिवलिंग जिस भी रूप में चाहे पूजा कर सकते हैं। उन्हें भगवान को बैर, धतूरा, भांग तथा आंकड़े के फूल चढ़ा कर बिल्वपत्र पर प्रसाद चढ़ाएं और कर्पूर मिश्रित जल से अभिषेक कर पूजा करें।

तुला
जल में विभिन्न प्रकार के पुष्प डाल कर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करें तथा पुष्प, चंदन तिलक, इत्र आदि अर्पित करते हुए आरती करें।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले लोगों को शिवलिंग का अभिषेक गंगाजल मिश्रित जल से करते हुए शहद, घी तथा जल से स्नान करवाना चाहिए। इसके बाद भगवान को लाल फूल चढ़ाएं व आरती करते हुए मसूर की दाल दान करें।

धनु
धनु राशि के लोगों को भगवान शिव का पके हुए चावलों से श्रृंगार कर उन्हें सूखे मेवे का भोग अर्पण करना चाहिए।

मकर
मकर राशि वाले लोगों को शिवलिंग को गेहूं से ढ़ंककर विधिवत पूजा करनी चाहिए। आरती के बाद पूजा में उपयोग किए गए गेहूं का दान जरूरतमंद लोगों को कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए।

कुंभ
कुंभ राशि वाले लोगों को तिल मिश्रित जल से शिवलिंग का अभिषेक स्नान कराना चाहिए। तत्पश्चात सफेद और काले तिल उन्हें अर्पित कर बिल्वपत्र, गुलाब, चंदन, इत्र आदि चढ़ाएं।

मीन
मीन राशि के लोगों को शिवलिंग पर चने की दाल अर्पण करना चाहिए। तथा पीपल के नीचे बैठकर भगवान शिव की पूजा करते हुए ऊँ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए।

ट्रेंडिंग वीडियो