script

घर की इस दिशा में रखें नीले रंग की ‘मनी कैट’ कभी नहीं होगी पैसों की कमी

locationनई दिल्लीPublished: Oct 19, 2018 05:19:01 pm

Submitted by:

Tanvi Tanvi Sharma

घर की इस दिशा में रखें नीले रंग की ‘मनी कैट’ कभी नहीं होगी पैसों की कमी

chineese bili

भारत में वास्तु तो चीन में फेंगशुई टिप्स को सर्वोपरि माना जाता है। घर, मकान बनवाने से पहले वास्तुशास्त्री से संपर्क किया जाता है और उनकी सलाह ली जाती है। लेकिन इसके अलावा यदि घर में बिना तोड़-फोड़ भी कई ऐसी टिप्स दी जाती है जिनके होने या कुछ सामान के घर में रखने से जीवन में आ रही कठिनाईयों को कम किया जा सकता है। वही फेंगशुई चीन का वास्तुशास्त्र है, जिस प्रकार लोगों की पहली पसंद में लॉफिंग बुद्धा, विंड चाइम और क्रिस्टल होता है। भारतीय परिवारों में भी इसका चलन काफी बढ़ गया है, जिन्हें लोग खरिदते हैं और उन्हें अपने घरों में रखते हैं। इनके अलावा फेंगशुई के अनुसार घर में लकी कैट रखना भी बहुत शुभ माना जाता है। हालांकि हिन्दू धर्म में बिल्ली को अशुभ पशु के रूप में माना जाता है। क्योंकि बिल्ली को तंत्र, मंत्र जादू टोने से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन चीन और जापान में बिल्ली को शुभ माना गया है। इसका प्रतीक चिन्ह है हाथ हिलाती हुई बिल्ली जिसे ‘मानकी निको’ नाम से जाना जाता है।

फेंगशुई के अनुसार इस लकी कैट को रखने से घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है। इसके अलावा यह कैट बच्चों की पढ़ाई में भी मदद करती है। इसका एक हाथ खड़ा रहता है और लगातार हिलता रहता है। माना जाता है कि यह धन तो देती ही है, संकटों से भी रक्षा करती है। जापानी कल्चर के अनुसार बिल्ली को घर में रखने मात्र से ही घर की सभी परेशानियां हल हो जाती है। मानकी निको को लकी कैट और मनी कैट के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते है इसके पीछे की कहानी के बारे में…

chineese bili

इस जापानी कहानी के अनुसार, एक बार धन के देवता कहीं जा रहे थे तभी अचानक तेज बरसात शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए देवता एक पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। उन्होंने देखा कि वहीं पास के कोने में बैठी बिल्ली उन्हें हाथ हिलाकर बुला रही है। देवता वहां चले गए। पीछे मुड़कर देखा तो पेड़ बिजली गिरने के कारण टूट गया था। लेकिन उस बिल्ली की वजह से धन के देवता सुरक्षित बच गए। वह प्रसन्न हो गए और बिल्ली के मालिक को उन्होंने धनवान बना दिया। कुछ समय बाद बिल्ली की मृत्यु हो गई। मालिक ने बिल्ली को दफना दिया और उसके प्रतीक चिन्ह के रूप में मानकी निको नाम की हाथ हिलाने वाली बिल्ली की मूर्ति बनाई। तब से संकटों से बचने के लिए और आर्थिक समृद्धि के लिए हाथ हिलाने वाली बिल्ली की मूर्ति घर-घर रखी जाने लगी। इसके बाद से आर्थिक उन्नति के लिए हाथ हिलाने वाली लकी कैट घर और व्यापारिक प्रतिष्ठान में रखने की परंपरा शुरू हुई। लकी कैट कई रंग के मिलती हैं। रंग के अनुसार इसके फल भी अलग-अलग होते हैं। आर्थिक उन्नति के लिए घर अथवा व्यापारिक प्रतिष्ठान में सुनहरे पीले रंग की बिल्ली रखनी चाहिए।

chineese bili

इस दिशा और इस रंग की रखें बिल्ली

1. लाल रंग की बिल्ली को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखने से रोमांस में भाग्य का साथ मिलता है।

2. नीले रंग की बिल्ली भी धन में वृद्धि करने वाली मानी जाती है। इसके लिए सबसे उत्तम दिशा है दक्षिण-पूर्व जिसे धन की दिशा कहा गया है, अगर इस दिशा में लकी कैट रखना संभव नहीं हो तब उत्तर-पूर्व में इसे रख सकते हैं।

3. हरे रंग की बिल्ली उत्तर पूर्व में रखनी चाहिए यह सौभाग्य बढ़ाती है और भाग्य की बाधा को दूर करती है।

ट्रेंडिंग वीडियो