धर्म-कर्म

सूर्यदेव को जल चढ़ाने का उचित तरीका और इसके फायदे

– सूर्य देव को हर सुबह जल चढ़ाने का शास्त्रों में भी वर्णन

Jul 16, 2023 / 11:05 am

दीपेश तिवारी

,,

सनातन धर्म में सूर्य को आदिपंच देवों में से एक देव माना गया है, इसके साथ ही इन्हें कलयुग का एक मात्र दृश्य देव भी माना जाता है। ऐसे में सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए कई लोगों द्वारा उन्हे सुबह-सुबह जल अर्पित किया जाता है।आपको बताते चलें कि सूर्य देव को हर सुबह जल चढ़ाने का शास्त्रों में भी वर्णन मिलता है।

दरअसल माना जाता है कि नियमित रूप से सूर्य देव को अघ्र्य देने से मान सम्मान में वृद्धि होती है, साथ ही तरक्की का मार्ग भी खुलता है। इसके अलावा कभी भी आर्थिक तंगी की स्थिति नहीं आती है। वहीं ये भी मानना है कि यदि कुंडली में सूर्य की स्थिति ठीक न हो या आए दिन अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता हो तो ऐसे में हर रोज सुबह सूर्य देव को अर्पित करने से इनसे मुक्ति मिलती है।

जानकारों के अनुसार सूर्य को जल चढ़ाने से बहुत सारे लाभ प्राप्त होते हैं। लेकिन यहां ध्यान रखने वाली बात ये है कि उन्हें जल अर्पित करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। आइये आपको बताते हैं कि वे कौन सी बातें हैं जिन्हें सूर्य देव को जल देते ध्यान देना आवश्यक होता है।

सूर्य देव को जल चढ़ाने का उचित तरीका :-
– सूर्य देव को जल हमेशा तांबे के लोटे से चढाना चाहिए।
– जल हमेशा सूर्योदय के समय ही चढ़ाएं। कारण ये है कि इस दौरान जल अर्पित करना काफी लाभदायक होता है।
– अपना मुख सूर्य को जल देते समय हमेशा पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए।

 

Must Read- सावन रविवार- इस दिन सूर्य की पूजा है अति विशेष, स्कंद पुराण में भी इसका जिक्र

surya_devta.jpg

– सूर्य देव को अर्पित किए जाने वाले जल में अक्षत, रोली, फूल इत्यादि अवश्य डालें।
– जल अर्पित करते समय ऊँ आदित्य नमरू मंत्र या ऊँ घृणि सूर्याय नमरू मंत्र का जाप करना चाहिए।
– जल सूर्य देव को अर्पित करते समय जो जल जमीन पर गिरता है उसे लेकर अपने मस्तक पर लगा लें।
माना जाता है कि ऐसा करने से सूर्य देव समस्त इच्छाएं पूर्ण करते हैं।
– सूर्य यदि आपको कुंडली में कमजोर हो तो नियमित रूप से सूर्य देव को जल अर्पित करें।
– सूर्य देव को लाल फूल अर्पित करना भी शुभ माना गया है।

Must Read- श्रावण सोमवती अमावस्या के विशेष उपाय, जो राशि के अनुसार असर दिखाएं

Must Read- श्रावण सोमवती अमावस्या में इस बार ये करें खास, सारी परेशानियां होंगी दूर

surya_narayan_in_morning.jpg

सूर्य देव के मंत्र-
ऊँ सूर्याय नम:।
ऊँ घृणि सूर्याय नम:।
ऊँ भास्कराय नम:।

सूर्य देव को जल अर्पित करने के फायदे (मान्यताओं के अनुसार)-
– सूर्य देव को सुबह-सुबह उगते समय जल अर्पित करने से समस्याओं का अंत होने के साथ ही भाग्योदय होता है।
– विवाह में देरी हो रही है तो रोज सूर्य को जल देने से अच्छे रिश्ते आते है।
– सूर्य को नित्य जल देने से होती है.
– मान-सम्मान की वृद्धि के लिए सूर्य को जल देने चाहिए।
– सूर्य देव को हर रोज जल अर्पित करने से सूर्य का प्रभाव शरीर में बढ़ता है, जिससे ऊर्जा बढती है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / सूर्यदेव को जल चढ़ाने का उचित तरीका और इसके फायदे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.