script

शनिवार को भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो शनि देव हो जाएंगे नाराज

locationभोपालPublished: May 17, 2019 03:14:54 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

शनिवार को भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो शनि देव हो जाएंगे नाराज

shanidev

शनिवार को भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो शनि देव हो जाएंगे नाराज

शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। शनिवार के दिन सभी लोग इनको प्रसन्न करने के लिए पूजा-अर्चना करते हैं, कई उपाय करते हैं। माना जाता है शनि देव बहुत ही गुस्सैल देवता हैं, अगर वे किसी पर नाराज हो जाते हैं तो उसके जीवन में दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है। यही कारण है कि सभी लोग शनि देव को खुश करने की कोशिश करते हैं।
माना जाता है कि शनि देव अच्छे कर्म करने वालों को शुभ फल प्रदान करते हैं। जो लोग बुरे काम करते हैं उनको शनिदेव के प्रकोप का सामना करना पड़ता है। कहा जाता है कि अगर शनिदेव किसी व्यक्ति के ऊपर प्रसन्न हो जाएं तो उस व्यक्ति का जीवन पूरी तरह बदल जाता है, व्यक्ति कम प्रयास में लगातार उन्नति करने लगता है।
यही कारण है कि हमरे शास्त्रों में शनिवार को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। कहा जाता है कि अगर शनिवार के दिन हमलोग कुछ चीजों का ध्यान रखेंगे तो शनि देव के प्रकोप से बच सकेंगे। हमारे शास्त्रों में बताया गया है कि शनिवार के दिन कछ चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिएस क्योंकि इन चीजों के खाने से शनि देव नाराज हो जाते हैं। आइये जानते हैं शनिवार के दिन किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए…
मदिरापान नहीं करना चाहिए

शनिवार के दिन भूलकर भी मदिरापान नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि अगर शनिवार को मदिरापान करते हैं तो शनि देव नाराज हो जाएंगे। अगर शनि शुभ स्थिति में हैं, तब भी आपतो शुभ फल प्राप्त नहीं होंगे।
मसूर दाल नहीं खाएं

संभव हो तो शनिवार को मसूर दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि मसूर दाल मंगल ग्रह को प्रभावित करता है, जो कि शनि देव की क्रूर नजर को बढ़ाने का कार्य करता है। माना जाता है कि शनिवार को मसूर दाल का सेवन करने पर शनि देव का बुरा प्रभाव आप पर पड़ सकता है।
आम का आचार न खाएं

माना जाता है कि शनि देव को खट्टा और कसैली चीजें पंसद नहीं। इसलिए संभव हो तो शनिवार को आम का आचार नहीं खाएं।

लाल मिर्च न खाएं
शनिवार के दिन लाल मिर्च भूलकर भी न खाएं, ना ही इसका इस्तेमाल करें। कहा जाता है कि लाल मिर्च से शनि देव नाराज हो जाते हैं।

दूध-दही का सेवन न करें

हो सके तो शनिवार के दिन दूह-दही का सेवन न करें। अगर इस दिन सेवन करते हैं तो सादा न खाएं, इसमें हल्दी या गुड़ मिलाकर खा सकते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो