वृद्धि नामक योग अन्तरात्रि 3.30 तक, तदन्तर ध्रुव नामक योग है। दोनों ही नैसर्गिक शुभ योग है। आज का विशिष्ट योग (Today’s Special Sum)
आज सूर्योदय से प्रात: 7.25 तक दोष समूह नाशक रवियोग नामक शक्तिशाली शुभ योग है।
उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यादि के शुभ व शुद्ध मुहूर्त नहीं है।
आज सूर्योदय से पूर्वाह्न 10.47 तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत, दोपहर 12.14 से दोपहर बाद 1.40 तक शुभ तथा सायं 4.33 से सूर्यास्त तक चर के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 11.50 से दोपहर 12.37 तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभ कार्यारंभ के लिए अत्युत्तम हैं।
आज प्रदोष व्रत, पंचक व जयप्रकाश नारायण जयंती है तथा महापात सायं 5.45 से रात्रि 11.00 बजे तक है। चन्द्रमा की स्थिति (Moon position)
चन्द्रमा रात्रि 10.27 तक कुम्भ राशि में, तदुपरान्त मीन राशि में रहेगा।
शुक्रवार को पश्चिम दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। पर रात्रि 10.24 तक कुम्भ राशि के चन्द्रमा का वास पश्चिम दिशा की यात्रा में सम्मुख है। यात्रा में सम्मुख चन्द्रमा धनलाभ कराने वाला व शुभ माना जाता है।
प्रात: 10.30 से दोपहर 12.00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है। आज जन्म लेने वाले बच्चे का नामकरण (Naming of child born today)
आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (से,सो,द,दी,दू) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। रात्रि 10.27 तक जन्मे जातकों की जन्म राशि कुम्भ व इसके बाद जन्मे जातकों की जन्म राशि मीन है। इनका जन्म लोहपाद से हुआ है, जो कुछ कष्ट कारक है। सामान्यत: ये जातक धनी, सुंदर, विद्यावान, कलाकुशल, बहुत बोलने वाले पर वासनासक्त अधिक होते हैं। इनका भाग्योदय लगभग 20-21 वर्ष की आयु तक हो जाता है। कुम्भ राशि वाले जातकों को आज अच्छा लाभ मिलते-मिलते रुक जाएगा। लापरवाही से कुछ नुकसान हो सकता है।