scriptआज इन कार्यों के लिए बन रहे हैं शुभ मुहूर्त, आप भी लाभ उठाएं | Patrika News
धर्म-कर्म

आज इन कार्यों के लिए बन रहे हैं शुभ मुहूर्त, आप भी लाभ उठाएं

4 Photos
6 years ago
1/4

षष्ठी नन्दा संज्ञक शुभ तिथि सायं ४.४० तक, इसके बाद सप्तमी भद्रा संज्ञक तिथि है। षष्ठी तिथि में काठ की दातुन, उबटन, चित्रकारी और यात्रा को छोडक़र सभी वास्तु, अलंकारादिक व अन्य मांगलिक कार्य सिद्ध होते हैं। सप्तमी तिथि में संगीत-नूत्य, गायन आदि के अतिरिक्त सभी शुभ व मांगलिक कार्यादि शुभ कहे गए हैं। नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद ‘ध्रुव व ऊध्र्वमुख’ संज्ञक नक्षत्र प्रात: ८.०८ तक, इसके बाद रेवती ‘मृदु व तिड्र्यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र है। उ.भा. व रेवती नक्षत्रों में विवाहादि सभी मांगलिक कार्य और वास्तु व यात्रादि शुभ कहे गए हैं। रेवती गण्डान्त मूल संज्ञक नक्षत्र भी है। अत: मूल शांति करानी चाहिए। जब रेवती नक्षत्र की पुनरावृत्ति हो। योग: शिव नामक योग प्रात: ९.५९ तक, तदन्तर सिद्ध नामक योग रहेगा। दोनों ही नैसर्गिक शुभ योग है। विशिष्ट योग: सर्वार्थसिद्धि नामक शुभ योग व दोष समूह नाशक रवियोग नामक शक्तिशाली शुभ योग सूर्योदय से प्रात: ८.०८ तक है। करण: तैतिल नामकरण सायं ४.४० तक, इसके बाद गरादि करण रहेंगे।

2/4

श्रेष्ठ चौघडि़ए: आज प्रात: ९.५९ से दोपहर बाद १.५८ तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत तथा अपराह्न ३.१८ से सायं ४.३७ तक शुभ के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर १२.१७ से दोपहर बाद १.०० बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं। शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज रेवती नक्षत्र में प्रसूति स्नान व हलप्रवहण आदि के यथा आवश्यक शुभ मुहूर्त हैं।

3/4

व्रतोत्सव: आज विश्वेश्वरानंद व नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, शीतला छठ् (बंगाल में) तथा पंचक संपूर्ण दिवा रात्रि है। चन्द्रमा: चन्द्रमा सम्पूर्ण दिवारात्रि मीन राशि में रहेगा। दिशाशूल: मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। पर आज मीन राशि के चन्द्रमा का वास उत्तर दिशा की यात्रा में सम्मुख रहेगा। याद रखें- यात्रा में सम्मुख चन्द्रमा धनलाभ कराने वाला माना गया है। राहुकाल: अपराह्न ३.०० से सायं ४.३० बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारंभ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।

4/4

आज जन्म लेने वाले बच्चे : आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (ञ,दे,दो,चा,ची) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्म राशि मीन तथा सोने के पाये जन्म है। सामान्यत: ये जातक संगीतप्रेमी, शिक्षक, पत्रकार, लेखक, कवि आदि हो सकते हैं। ये जातक माता-पिता के भक्त, चाल व वाणी से तेज, बद्धिमान और साधु प्रकृति के होते हैं। इनका १७-२१ व २४वां वर्ष प्राय: खराब ही रहता है। मीन राशि वाले जातकों को आज सुखद संदेश प्राप्त होंगे। नौकरी चाहने वाले जातकों के इस ओर किए गए प्रयास सफल होंगे।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.