धर्म-कर्म

आज मंगल करेगा नक्षत्र परिवर्तन, अगले 7 दिन इन राशि वालों के साथ होगा मंगल ही मंगल

मानसिक अस्थिरता का अनुभव होगा। मंगलवार से शीघ्रता रहेगी। समय की प्रतीक्षा करते हुए कार्य तथा व्यवसाय में चयन करें।

Mar 11, 2018 / 10:15 am

सुनील शर्मा

aaj ka rashifal in hindi, daily horoscope in hindi, aaj ka muhurat

व्यतिपात बाधाकारक योग सायं ७.४१ तक, इसके बाद वरियान नामक नैसर्गिक शुभ योग है। इस योग में मांगलिक कार्य सर्वथा वर्जित है। रात्रि ९.५५ तक भद्रा है। भद्रा में शुभ व मांगलिक कार्य निन्दनीय हैं। प्रात: ९.३२ पर मंगल उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेगा।
मेष (चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मूल नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह आधारभूत सिद्धांतों का लाभ दिलवाएगा। वरिष्ठों के सहयोग से सम्पत्ति का विवाद हल होगा। लाभ तथा निवेश का सही समय है। व्यापारियों के लिए एग्रीकल्चर लैंड का लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा में प्रशासकीय पद की प्राप्ति। महिला तथा छात्रवर्ग को शासकीय सेवाओं में अवसर।
वृष (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
बुधवार से अनुकूलता बनेगी। भाग्य तथा परिश्रम का लाभ दिखाई देगा। सरलता से कार्य को संपादित करने का प्रयास करें। व्यापारियों के लिए टाइल व टैक्सटाइल से जुड़े व्यवसाय में लाभ की स्थिति। नौकरीपेशा में योग्यता का लाभ। महिला, छात्रों को डिजिटल कोरियोग्राफी का बाहरी क्षेत्र में अवसर प्राप्त हो सकता है।
मिथुन (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
समसप्तक चंद्रमा का प्रभाव अनुकूल परिणाम देगा। सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आंशिक परिवर्तन होगा। व्यापारियों के लिए बुध-गुरुवार नए क्षेत्र में प्रयास करने के लिए बेहतर। नौकरीपेशा में कमर्शियल टेक्नोलॉजी का लाभ मिल सकता है। महिला तथा छात्रवर्ग को सफलता मिलेगी।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सोमवार से परिवर्तन किसी विशिष्ट संकल्प के लिए संकेत करेगा। पारिवारिक दृष्टिकोण से सावधानियां आवश्यक है। व्यापारियों के लिए सप्ताह मध्य तक प्रतीक्षा करनी होगी। नौकरीपेशा में वाणी तथा क्रोध पर संयम आवश्यक है। विभागीय समस्या हो सकती है। महिला तथा छात्रवर्ग को विशेष प्रयास।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
मानसिक अस्थिरता का अनुभव होगा। मंगलवार से शीघ्रता रहेगी। समय की प्रतीक्षा करते हुए कार्य तथा व्यवसाय में चयन करें। व्यापारियों के लिए संबंधित क्षेत्र लाभ तथा हानि नौकरीपेशा में परिश्रम का लाभ न मिलने से परेशानी। महिला तथा छात्रवर्ग को शासकीय अनुदान इकाई से जुड़े कार्य में अवसर मिलेंगे।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
अस्थिरता के चलते कहीं-कहीं निर्णय लेना नुकसानदायक हो सकता है। बुधवार तक विशेष निर्णय छोड़ें। गुरुवार से अनुकूल समय। लाभ तथा कार्य के लिए आगे बढ़ाएगा। व्यापारियों के लिए शुक्रवार विशेष लाभदायक। नौकरीपेशा में प्रबंधन के पद का प्रभार मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को हॉस्पिटल मैनेजमेंट में अवसर।
तुला (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
स्वभावगत कमजोरियों का लाभ दूसरे उठा सकते हैं। भावनाओं का व्यवहार सोच समझ कर करें। दृढ़ता व कठोरता समावेश करना होगी, अन्यथा नुकसान संभव है। व्यापारियों के लिए लिखा-पढ़ी के बाद सौदा लाभकारी। महिला तथा छात्रवर्ग को फॉरेंसिक डिपार्टमेंट में रिसर्च एनॉलिस्ट के अवसर मिल सकते हैं।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )
प्रशासनिक लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। मंगल का प्रभाव लाभ दे सकता है। यह सप्ताह अनुकूल है। विशेष प्रयासों के माध्यम से कार्य की सफलता। व्यापारियों के लिए ग्रेन मार्केटिंग या फ्लोअर मिल से जुड़े क्षेत्र में श्रेष्ठ लाभ की स्थिति। नौकरीपेशा में राज्य स्तरीय सेवाओं का अवसर। महिला तथा छात्रवर्ग को सफलता।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धार्मिक दृष्टिकोण से अनुकूलता होगी। कानूनी समस्याओं का निराकरण होगा। लाभ के लिए अन्य योजनाओं का चयन करेंगे। व्यापारियों के लिए पारंपरिक व्यवसाय आर्थिक प्रगति देगा। नौकरीपेशा में पद के लिए प्रयास तेज करना होंगे। महिला तथा छात्रवर्ग को फिजियोथैरेपी से संबंधित क्षेत्र में अवसर मिल सकते हैं।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
सोमवार तक बैचेनी का अनुभव होगा। मंगलवार से परिस्थितियों में परिवर्तन होने से आर्थिक प्रगति तथा पुराने धन की प्राप्ति होगी। व्यापारियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक बाजार अचानक लाभ देगा। नौकरीपेशा में सहयोगियों की मदद से लक्ष्य की प्राप्ति। छात्रों को पैरामेडिकल कोर्सेस में सफलता के साथ अवसर मिल सकते हैं।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वातावरण बदलने से प्रसन्नता का अनुभव होगा। व्यापारियों के लिए प्रतीक्षा करते हुए आगे बढऩा आर्थिक दृष्टिकोण से अनुकूल। नौकरीपेशा में वैचारिक मतभेद से खिन्नता होगी। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रयासों में परिवर्तन करना आवश्यक है। सफलता के लिए सोच बदलने की आवश्यकता होगी।
मीन (दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)
विशेष अधिकारी के माध्यम से कार्य में सफलता। आर्थिक प्रगति के लिए श्रेष्ठ समय। निवेश लाभकारी रहेगा। व्यापारियों के लिए वनस्पति औषधियों का बाजार दीर्घकालिक निवेश की दृष्टि से अनुकूल। नौकरीपेशा में वरिष्ठों के माध्यम से पदोन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को अकादमिक अवसर मिल सकता है।

Home / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / आज मंगल करेगा नक्षत्र परिवर्तन, अगले 7 दिन इन राशि वालों के साथ होगा मंगल ही मंगल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.