scriptशुक्र ने किया राशि परिवर्तन, शनि भी है वक्री, इन 5 राशियों को रातों-रात करेंगे मालामाल | Weekly horoscope predictions in hindi 22 April to 28 April | Patrika News

शुक्र ने किया राशि परिवर्तन, शनि भी है वक्री, इन 5 राशियों को रातों-रात करेंगे मालामाल

Published: Apr 22, 2018 02:04:25 pm

शुक्र ग्रह ने 20 अप्रैल 2018 (शुक्रवार) को 02:21 बजे राशि परिवर्तन कर मेष से वृषभ राशि में प्रवेश कर लिया है। साथ ही शनि भी इस समय वक्री चल रहा है।

astrology tips in hindi,weekly horoscope predictions,dharma karma,Weekly Horoscope,Aaj Ka Rashifal In Hindi,daily horoscope in hindi,

vastu tips in hindi, vaastu tips in hindi, feng shui tips in hindi, dharma karma, astrology tips in hindi, how to worship god, dharma karma, astrology

धन, सौभाग्य तथा भोग-विलास के प्रतीक शुक्र ग्रह ने 20 अप्रैल 2018 (शुक्रवार) को 02:21 बजे राशि परिवर्तन कर मेष से वृषभ राशि में प्रवेश कर लिया है। साथ ही शनि भी इस समय वक्री चल रहा है। ऐसे में आने वाला सप्ताह सभी राशियों के लिए भारी उथल-पुथल वाला रहेगा। जहां कुछ राशियों रातों-रात मालामाल हो जाएंगी वहीं अन्य राशियों को भारी कष्ट भोगना पड़ सकता है।
मेष (चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
पुनर्वसु नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह अनुकूल वातावरण का निर्माण करेगा। मांगलिक कार्य के साथ-साथ व्यावसायिक कार्य की प्रगति होगी। व्यापारियों के लिए मंगलवार चिंतनीय है। ध्यान देकर व्यापार करें। नौकरीपेशा में तीन दिन क्लेशपूर्ण हैं। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रयासों में पुन: परिवर्तन लाना होंगे।
वृष (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
मित्रों का मार्गदर्शन व्यवसाय की रूपरेखा तय करेगा। बाहरी क्षेत्रों में भी व्यावसायिक इकाइयां गठित हो सकती है। बाजार का अध्ययन कर निवेश करें। व्यापारियों के लिए पत्थर तथा कैमिकल से जुड़े व्यवसाय में लाभ। नौकरीपेशा में उन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को एडवरटाइजिंग क्षेत्र में अवसर मिलेगा।
मिथुन (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
राशि परिवर्तन के साथ ही चंद्रमा का लाभ उत्साह व उमंग के रूप में दिखाई देगा। मर्यादित रहकर समय का लाभ लें। व्यापारियों के लिए बुध-गुरुवार संबंधित क्षेत्र में लाभ दे सकता है। नौकरीपेशा में प्रबंधकीय जिम्मेदारी बढऩे से आर्थिक लाभ के भी योग हैं। महिला तथा छात्रवर्ग को नेवीगेशन में अवसर मिलेंगे।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
बारहवां चंद्रमा आंशिक परिवर्तन के संकेत दे रहा है। बुधवार से अचानक से बदलाव पारिवारिक तथा व्यावसायिक अनुकूलता लेगा। व्यापारियों के लिए गुरु , शुक्र नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए लाभकारी। नौकरीपेशा में स्थान परिवर्तन के संकेत। महिला तथा छात्रवर्ग को एयरोनॉटिक इंजीनियरिंग में अवसर।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र बढ़ेगा। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। नए कार्य के लिए मन बनाएंगे। कुछ निवेश की भी संभावना है। उधार का पैसा मिल सकता है। व्यापारियों के लिए सप्ताह मध्य लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा में वरिष्ठों का सहयोग। महिला तथा छात्रवर्ग को शासकीय सेवाओं में वैदेशिक अवसर।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सप्ताह के आरंभ से व्यावसायिक नीति सुदृढ़ होगी। प्रयासों के माध्यम से विस्तार संभव है। अनुकूल परिस्थितियां आर्थिक प्रगति दे सकती है। व्यापारियों के लिए बिचौलिए के सौदे सप्ताह मध्य में लाभ देंगे। नौकरीपेशा में परिवर्तन के साथ प्रबंधन प्रभार। महिला तथा छात्रवर्ग को व्यावसायिक क्षेत्र में निजी कार्यों का अवसर।
तुला (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। शैक्षणिक गतिविधि का भी लाभ दिखाई देगा। कार्य की गति को समझने का लाभ मिलेगा। व्यापारियों के लिए धातुओं का बाजार गुरुवार, शुक्रवार लाभकारी होगा। नौकरीपेशा में पदोन्नति व सहयोग प्राप्त होने से प्रसन्नता। महिला तथा छात्रवर्ग को टेक्निकल कोरियोग्राफी का लाभ।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
व्यापारिक दृष्टिकोण से अस्थिरता के साथ सप्ताह की शुरुआत होगी। कार्य क्षेत्र का दबाव बना रहेगा। बुधवार से परिवर्तन लाभ की स्थिति तय करेगा। अनुकूल समय के लिए विशेष समय सारिणी का गठन करें। नौकरीपेशा में प्रशासकीय पद की प्राप्ति। महिला तथा छात्रवर्ग को कृषि अनुसंधान विकास परिषद में अवसर।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
लाभ के नए-नए क्षेत्र का चयन करने का मन होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभ करने का अनुकूल अवसर मिलेेगा। मित्र तथा रिश्तेदारों के माध्यम से अनुकूल वातावरण बनेगा। व्यापारियों के लिए आभूषण से जुड़े व्यापार में लाभ के योग। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति का योग। महिला तथा छात्रवर्ग को शैक्षणिक क्षेत्र में अवसर।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
परिश्रम बढ़ेगा, मंगलवार के बाद आर्थिक दृष्टिकोण में परिवर्तन दिखेगा। कार्य के लिए बाहरी यात्रा संभव है। व्यापारियों के लिए कच्चा लोहा तथा तेल से संबंधित उद्योगों में उछाल की संभावना है। नौकरीपेशा में किए गए कार्य का लाभ दिखाई देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को सिविल और ज्यूडीशियल सर्विसेस में अवसर।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
राजकीय पद प्राप्त होने की संभावना है। पिता पक्ष से भी संपत्ति की प्राप्ति होगी। किए गए कार्य का लाभ दिखाई देगा। सप्ताह लाभकारी। व्यापारियों के लिए तारकोल या पेट्रोकैमिकल से जुड़े क्षेत्र में आर्थिक लाभ। नौकरीपेशा में सहकारिता से जुड़े क्षेत्र में अवसर। महिला तथा छात्रवर्ग को नगरपालिका या निगम से संबंधित कार्य अवसर।
मीन (दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)
श्रमिक वर्ग का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक यात्राओं का योग। आने वाली अड़चनों का समाधान होगा। व्यापारियों के लिए खड़ी फसल से संबंधित क्षेत्र में अवसरों के साथ लाभ की प्राप्ति। नौकरीपेशा में अकादमिक उन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को हस्तशिल्प तथा हुनर से संबंधित कार्य में अवसर की संभावना।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो