scriptपुलिस से मुठभेड़ के बाद 10 हजार का इनामी दस्यु लादेन गिरफ्तार | 10,000 dacoit laden arrested after encounter with police | Patrika News

पुलिस से मुठभेड़ के बाद 10 हजार का इनामी दस्यु लादेन गिरफ्तार

locationधौलपुरPublished: Jan 19, 2021 10:40:13 am

Submitted by:

Naresh

धौलपुर. जिला पुलिस ने सैपऊ क्षेत्र सोमवार को कुख्यात दस हजार के इनामी दस्यु ओमवीर उर्फ लादेन को सैपऊ क्षेत्र में पार्वती नदी के जंगल से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार दस्यु से एक 315 बोर राइफल व एक देसी कट्टा भी बरामद किया है। गिरफ्तार दस्यु से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके साथियों को पकडऩे के दबिशें देना शुरू कर दिया है।

 10,000 dacoit laden arrested after encounter with police

पुलिस से मुठभेड़ के बाद 10 हजार का इनामी दस्यु लादेन गिरफ्तार

पुलिस से मुठभेड़ के बाद 10 हजार का इनामी दस्यु लादेन गिरफ्तार
-बाड़ी सदर क्षेत्र में पुलिस कांस्टेबल को गोली लगने की घटना में कुख्यात इनामी दस्यु केशव गुर्जर गिरोह में था शामिल
-गिरफ्तार दस्यु पर दो दर्जन से अधिक अपराधिक मामले है दर्ज
-पहले भी कई दस्युओं के गिरोह का रहा सक्रिय सदस्य, संगीन वारदातों को देता रहा अंजाम
-एक राइफल व एक देसी कट्टा भी बरामद
धौलपुर. जिला पुलिस ने सैपऊ क्षेत्र सोमवार को कुख्यात दस हजार के इनामी दस्यु ओमवीर उर्फ लादेन को सैपऊ क्षेत्र में पार्वती नदी के जंगल से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार दस्यु से एक 315 बोर राइफल व एक देसी कट्टा भी बरामद किया है। गिरफ्तार दस्यु से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके साथियों को पकडऩे के दबिशें देना शुरू कर दिया है। गिरफ्तार किया गया दस्यु लादेन गत वर्ष अक्टूबर माह में बाड़ी सदर क्षेत्र में पुलिस कांस्टेबल को गोली लगने की घटना में कुख्यात इनामी दस्यु केशव गुर्जर गिरोह में था शामिल था।
जिला पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया कि अन्तराज्यीय इनामी अपराधियों को पकडने के लिए जिले मेें अभियान चलाया जा रहा है। इस सर्च अभियान के दौरान पुलिस को कुख्यात दस्यु लादेन के सैपऊ-बसेड़ी क्षेत्र के पार्वती नदी के जंगल क्षेत्र में छुपे होने की सूचना मिली थी। जिस पर जिला स्पेशल टीम धौलपुर (डीएसटी) व सैपऊ पुलिस की संयुक्त तौर पर रवाना किया गया। यहां पुलिस के पहुंचने पर दस्यु लादेन ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। जबाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर दस हजार रूपए के इनामी दस्यु ओमवीर उर्फ लादेन पुत्र बनैसिंह जाति गुर्जर निवासी लालौनी थाना कंचनुपर धौलपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दस्यु से 315 बोर की एक राइफल व एक 315 बोर का देसी कट्टा बरामद किया है। पूछताछ के बाद दस्यु की निशानदेही पर उसके साथी पांच हजार के इनामी नरेश गुर्जर को पकडऩे के लिए पुलिस टीमों को रवाना किया गया है। एसपी शेखावत ने बताया कि दस्यु के अन्य साथियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएंगा।
अपराधिक प्रवृति का है कुख्यात डकैत
पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि इनामी दस्यु ओमवीर उर्फ लादेन वर्ष 2009 से अपराध की दुनिया में आया है, जो लम्बे दर्जे का बदमाश व दस्यु रहा है, जिसके द्वारा इस जिले के कंचनपुर, कोतवाली, निहालगंज, कौलारी, बाड़ी व बाड़ी सदर थानों में 25 अपराधिक मामले दर्ज है। इनमें हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, डकैती की योजना, पुलिस के साथ मुठभेठ, पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से हमला, राज्यकार्य में बाधा, अपहरण, चौथ वसूली, धमकी देना, फिरौती के लिए अपहरण, मारपीट, चोरी, नकबजनी, शराब तस्करी करना एवं अवैध हथियार रखना आदि अपराध है। पूर्व में भी दस्यु जगन गुर्जर, दस्यु भारत गुर्जर व रामविलास गुर्जर, दस्यु धर्मेन्द्र उर्फ लुक्का उर्फ लोकेन्द्र, दस्यु गब्बर गुर्जर गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है। पुलिस ने अनुसार बीते वर्ष अक्टूबर माह में जेल से बाहर आने के बाद दस्यु लादेन ने थाना कंचनपुर के गांव बुदुआ का नगला में समरजीत उर्फ कान्हा का अपहरण कर मारपीट की व पैसे व मोटरसाइकिल को छुड़ा कर ले गया, इस संबंध में मामला दर्ज होने के बाद वह फरार हो गया। तब से ही फरार होकर दस्यु अपराधिक वारदातों को अंजाम देता रहा। इस दौरान गत वर्ष 26 अक्टूबर पुलिस पार्टी के साथ हुई अचानक मुठभेड़ में कुख्यात डकैत केशव गुर्जर गैंग के साथ पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल था, इस दौरान थाना बाडी सदर पर पदस्थापित कांस्टेबल अवधेश शर्मा के पेट में गोली लगी थी। इसके बाद से ही पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपियों को पकडऩे के लिए लगातार दबिशें दी जा रही थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो