scriptधौलपुर जिले में मिट्टी ढहने से दो बालिकाओं की मौत, तीन घायल | 2 dead after sand collapses in Dholpur | Patrika News

धौलपुर जिले में मिट्टी ढहने से दो बालिकाओं की मौत, तीन घायल

locationधौलपुरPublished: Oct 23, 2019 01:19:49 pm

Submitted by:

santosh

राजस्थान के धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना क्षेत्र में मिट्टी ढहने से उसमें दब जाने के कारण बुधवार सुबह दो बालिकाओं की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गई।

dholpur accident

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना क्षेत्र में मिट्टी ढहने से उसमें दब जाने के कारण बुधवार सुबह दो बालिकाओं की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह 7:00 बजे 5 लड़कियां घर में लिपाई पुताई के लिए खेतों पर मिट्टी लेने गई हुई थी।

 

अंजलि पुत्री रविदास जाटव उम्र 10 साल एवं रचना पुत्री होरीलाल जाटव उम्र 12 साल ढाय के अंदर मिट्टी खोद रही थी। 3 अन्य लड़कियां अर्चना पुत्री होरीलाल उम्र 17 वर्ष संजना पुत्री मुन्नालाल उम्र 10 साल ललिता पुत्री रोशन लाल उम्र 7 साल वहीं पास में ही उनकी मदद कर रही थी। उसी दौरान अचानक से मिट्टी की ढाय गिर पड़ी जिसमें दोनों लड़कियां अंजलि व रचना मिट्टी में दब गई बाकी तीनों लड़कियां अर्चना संजना ललिता घायल हो गई।

 

मौके पर चीख-पुकार मच गई और घायल लड़कियों ने ऐसे तैसे अपने प्राण बचाकर गांव में जाकर सूचना दी। इस पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने 108 एंबुलेंस फोन करके लड़कियों को मिट्टी की ढाय से निकाला और उन्हें लेकर सरमथुरा अस्पताल पहुंचे। जहां जली व रचना को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो