धौलपुर

हाइवे पर तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में 2 की मौत, 5 घायल

सैपऊ. धौलपुर-भरतपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-123 मार्ग स्थित सैपऊ थाना इलाके में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो जनों की मौत हो गई, जबकि पांच जने घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करा पजिरन के सुर्पुद कर दिया गया है। पुलिस ने घटनाओं के संबंध में मामले दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

धौलपुरNov 28, 2020 / 06:40 pm

Naresh

हाइवे पर तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में 2 की मौत, 5 घायल

हाइवे पर तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में 2 की मौत, 5 घायल
-धौलपुर-भरतपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-123 का मामला
सैपऊ. धौलपुर-भरतपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-123 मार्ग स्थित सैपऊ थाना इलाके में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो जनों की मौत हो गई, जबकि पांच जने घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करा पजिरन के सुर्पुद कर दिया गया है। पुलिस ने घटनाओं के संबंध में मामले दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार धौलपुर-भरतपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-123 मार्ग स्थित गांव कुम्हेरी के समीप सड़क पैदल पार करने के दौरान बाइक सवार की टक्कर से गांव नगला दानी निवासी रामखिलाड़ी(60) पुत्र भगरी जाटव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार अरविंद पुत्र दुलीचंद और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दूसरी घटना में कार की चपेट में आने पर बाइक सवार दीपक(25) पुत्र महेंद्र किरार निवासी गांव झारपुरा की मौत हो गई। घटना बुधवार रात होना बताया जा रहा है। वहीं तीसरी घटना हाइवे पर सैप ऊ थाना इलाके में एक बाइक सवार ने अनियंत्रित रफ्तार से राहगीरों को टक्कर मार दी। घटना में राम खिलाड़ी निवासी सैपऊ, राकेश और उसकी पत्नी कमलेश निवासी गांव देवरी घायल हो गए। घायलों को इलाज के सैप ऊ के सामुदायिक केन्द्र पर भर्ती कराया गया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.