24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दशहरा महोत्सव में 51 फीट रावण के पुतले का होगा दहन

धौलपुर. शहर में दशहरा महोत्सव का आयोजन मंगलवार को मचकुण्ड रोड स्थित मेला मैदान में होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
51 feet effigy of Ravana will be burnt in Dussehra festival

दशहरा महोत्सव में 51 फीट रावण के पुतले का होगा दहन

धौलपुर. शहर में दशहरा महोत्सव का आयोजन मंगलवार को मचकुण्ड रोड स्थित मेला मैदान में होगा। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक पर्व पर रावण के पुतलों के दहन को लेकर नगर परिषद ने रावण के 51 फीट के पुतले के साथ ही कुंभकरण व मेघनाथ के 31-31 फीट के पुतला का दहन मेला मैदान पर होगा।

नगर परिषद की ओर से होने वाले दशहरा महोत्सव के लिए रावण के पुतले तैयार कर रहे कारीगर गुलजार ने बताया कि उन्हें 51 फीट के रावण व 31-31 फीट के कुंभकरण-मेघनाथ के पुतले तैयार कर रहे हंै। उनको अभी तैयार करने में 15 दिन से अधिक का समय हो गया है। सोमवार तक पुतला बनकर तैयार हो जाएगा। उधर, बाड़ी नगर पालिका की ओर से रावण के पुतले का निर्माण भी यहीं हो रहा है। नगर परिषद आयुक्त किंगपाल सिंह राजौरिया ने बताया कि दशहरा महोत्सव मंगलवार को मनाया जाएगा। नगर परिषद ने दशहरा महोत्सव पर 51 फीट का रावण और 31 फीट के मेघनाथ व कुंभकरण का दहन किया जाएगा। शहर वासियों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए रंग बिरंगी लाइट और आतिशबाजी की विशेष व्यवस्था की गई है।