scriptसड़क दुर्घटना में दूल्हा-दुल्हन सहित 6 घायल | 6 injured including groom and bride in road accident | Patrika News

सड़क दुर्घटना में दूल्हा-दुल्हन सहित 6 घायल

locationधौलपुरPublished: Nov 09, 2019 04:09:24 pm

Submitted by:

Naresh

सैंपऊ. कस्बे के निकटवर्ती गांव रजौरा खुर्द के निकट एनएच 123 पर ट्रैक्टर और बोलेरो में हुई आमने-सामने की भिड़ंत में दूल्हा-दुल्हन सहित 6 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार लोकेंद्र पुत्र श्रीचंद जाटव निवासी रहल थाना कंचनपुर शुक्रवार देर शाम अपनी शादी रचा कर दुल्हन को विदा करा कर रूपवास से वापस अपने गांव अन्य रिश्तेदारों के साथ आ रहा था।

6 injured including groom and bride in road accident

सड़क दुर्घटना में दूल्हा-दुल्हन सहित 6 घायल


सड़क दुर्घटना में दूल्हा-दुल्हन सहित 6 घायल


सैंपऊ. कस्बे के निकटवर्ती गांव रजौरा खुर्द के निकट एनएच 123 पर ट्रैक्टर और बोलेरो में हुई आमने-सामने की भिड़ंत में दूल्हा-दुल्हन सहित 6 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार लोकेंद्र पुत्र श्रीचंद जाटव निवासी रहल थाना कंचनपुर शुक्रवार देर शाम अपनी शादी रचा कर दुल्हन को विदा करा कर रूपवास से वापस अपने गांव अन्य रिश्तेदारों के साथ आ रहा था। इसी दौरान हाईवे स्थित रजोरा खुर्द गांव पर एक ट्रैक्टर और बोलेरो में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें दूल्हा लोकेंद्र व दुल्हन ममता के साथ गीतम पुत्र रामबरन, रविंद्र पुत्र अतर सिंह, जितेंद्र पुत्र श्रीराम व शशि पुत्री वीरभान जाटव घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर हालत होने पर रविंद्र को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया अन्य का उपचार जारी है। सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही दूल्हा-दुल्हन के घर वालों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में दोनों पक्षों के लोग अस्पताल पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज हेतु पहुंचाया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो