scriptदौड़ लगाते धौलपुर पहुंची तीनों सेनाओं की टुकड़ी, धौलपुर में स्वागत | A contingent of three armies reached Dholpur running, welcome in Dholp | Patrika News

दौड़ लगाते धौलपुर पहुंची तीनों सेनाओं की टुकड़ी, धौलपुर में स्वागत

locationधौलपुरPublished: Oct 16, 2021 08:35:19 pm

Submitted by:

Naresh

धौलपुर. आजादी के अमृत महोत्सव के तहत दौड़ते हुए ग्वालियर से दिल्ली जा रहे तीनों सेनाओं के जवानों का राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में अभिनंदन किया गया। दौड़ रैली के माध्यम से आजादी के 75 साल में देश में संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को आम लोगों बताया जा रहा है। यह दौड़ रैली एयर कमाण्डर जोगिंदर चड्डा के नेतृत्व में निकाली जा रही है।

A contingent of three armies reached Dholpur running, welcome in Dholpur

दौड़ लगाते धौलपुर पहुंची तीनों सेनाओं की टुकड़ी, धौलपुर में स्वागत

दौड़ लगाते धौलपुर पहुंची तीनों सेनाओं की टुकड़ी, धौलपुर में स्वागत

धौलपुर. आजादी के अमृत महोत्सव के तहत दौड़ते हुए ग्वालियर से दिल्ली जा रहे तीनों सेनाओं के जवानों का राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में अभिनंदन किया गया। दौड़ रैली के माध्यम से आजादी के 75 साल में देश में संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को आम लोगों बताया जा रहा है। यह दौड़ रैली एयर कमाण्डर जोगिंदर चड्डा के नेतृत्व में निकाली जा रही है। इसमें भारतीय सेना इकाई की एक टुकड़ी शामिल हैं। जिसमें थल सेना, नौसेना व वायु सेना के अधिकारी और जवान शामिल हैं यह टुकड़ी ग्वालियर मध्यप्रदेश से दिल्ली तक दौड़ कर अपना 75वां अमृत महोत्सव समारोह मनाने जा रही है। रैली 15 अक्टूबर को रवाना हुई, जिसका समापन 21 अक्टूबर को होगा। राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल धौलपुर की ओर से सेना की टुकड़ी का शनिवार सुबह स्वागत किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य, छात्रों और शिक्षकों ने उनके साथ दौड़ कर उनका उत्साहवर्धन किया। स्कूल कप्तान ने झंडा दिखाकर दौड़ को धौलपुर से फिर दिल्ली के लिए रवाना किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो