scriptनव विवाहिता की हत्या कर शव खेत में फेंका | After killing the newly married woman, the dead body was thrown in the | Patrika News

नव विवाहिता की हत्या कर शव खेत में फेंका

locationधौलपुरPublished: May 29, 2020 08:35:25 am

Submitted by:

Naresh

सैपऊ. क्षेत्र के गांव थाना का नगला में गुरूवार सुबह अपने पीहर आई एक नव विवाहिता की निर्मम हत्या कर शव खेत में फेंक जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मेडीकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करा परिजन के सुर्पुद कर दिया है। वहीं, घटना के संबंध में मृतका के पति ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दर्ज मामले पर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

 After killing the newly married woman, the dead body was thrown in the field

नव विवाहिता की हत्या कर शव खेत में फेंका

नव विवाहिता की हत्या कर शव खेत में फेंका
-आरोपित चिन्हित करने में जुटी पुलिस
-पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंपा
-मृतका के पति ने कराया मामला दर्ज
सैपऊ. क्षेत्र के गांव थाना का नगला में गुरूवार सुबह अपने पीहर आई एक नव विवाहिता की निर्मम हत्या कर शव खेत में फेंक जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मेडीकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करा परिजन के सुर्पुद कर दिया है। वहीं, घटना के संबंध में मृतका के पति ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दर्ज मामले पर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव थानाका नगला निवासी पिंकी कुश्वाह(26) की शादी गत 4 मई को भरतपुर के उच्चैन थाना इलाके के गांव बहरावली निवासी योगेश कुमार कुश्वाह के साथ हुई थी। योगेश बुधवार सुबह अपनी पत्नी पिंकी को लेकर अपनी ससुराल गांव थानाका नगला आया था। यहां वह पिंकी को उसके घर छोड़कर किसी कार्य से धौलपुर आ गया। यहां से लौटकर योगेश जब अपनी सुसराल पहुंचा तो उसे पिंकी घर पर नजर नहीं आई। इस दौरान परिजन से भी जानकारी की गई पर पिंकी की कोई जानकारी नहीं हो सकी। इसके पिंकी परिजन व उसके पित ने आस पड़ोस में तलाश भी की, लेकिन देर रात कोई भी जानकारी नहीं हो सकी। इस दौरान पिंकी का मोबाइल भी स्वीच ऑफ आ रहा था।
सुबह खेत में पड़ा मिला पिंकी का शव
गांव थानाका नगला के ग्रामीणों ने एक विवाहिता का शव खेत में पड़ा होने की सूचना दी, तो उसकी पहचान पिंकी कुश्वाह के रूप में की गई। मृतका के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान भी मिले। सूचना मिलने पर मौके पर सैपऊ थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सैपऊ राजकीय अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा
सैपऊ थाना प्रभारी अनूप चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में नव विवाहिता की हत्या किया जाना सामने आ रहा है। मृतका के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान है और उसकी हत्या गला घोंट कर किया जाना प्रतीत हो रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को जब सुबह कब्जे में लेने के दौरान हत्या करीब 8 से 10 घंटे पहले करने जैसा प्रतीत हो रहा है।
हत्यारें से हुआ संघर्ष
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना स्थल में मृतका की टूटी हुई चूडिय़ां मिली है, जो शव डाले जाने वाले स्थान से कुछ दूरी पर है, ऐसे में हत्या किए जाने से पहले मृतका का हत्यारे से संघर्ष किया जाना सामने आ रहा है। इसके अलावा मृतका के गले पर भी निशान मिले है, जिसके चलते रस्सी या अन्य किसी वस्तु से उसका गला घोंटना सामने आ रहा है। जिसके कारण मृतका की जीभ भी बाहर होना और उसके नाक से रक्त भी निकल जाने पर दम घुटने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल से मिले साक्ष्य के आधार पर आरोपित को चिन्हित करने के प्रयास शुरू कर दिए है।
विभिन्न पहलूओं पर जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने नव विवाहिता की हत्या के मामले पर विभिन्न पहलूओं से जांच शुरू कर दी है। इसके तहत पुलिस मृतका, उसके पति के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। इसके अलावा मृतका के गांव में संपर्क में रहने वाले लोगों, परिवार के सदस्यों व अन्य से भी पूछताछ कर अनुसंधान कर रही है।
भूसे के कमरे में हत्या करने की आंशका
परिजनों के अनुसार बताया कि मृतका पिंकी के शव पर भूसा लगा हुआ है,इससे प्रतीत हो रहा है कि आरोपियों ने पिंकी की पहले भूसा के कमरे में हत्या की और फिर ्र शव को खेत में फेंक दिया। परिजन का कहना है कि जिस स्थानों पर सुबह शव मिला है, वहंा रात को भी परिजन पहुंचे थे, लेकिन यहां कुछ भी नहीं था।
12 जनों के खिलाफ मामला दर्ज
घटना के संबंध में मृतका के भाई सतीश पुत्र वीर सिंहं ने दर्ज मामले में परिवारी जनों एवं अन्य 12 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला थाने में दर्ज कराया है। दर्ज मामले में बताया मृतका अपने पिता के साथ टीवी देख रही थी तभी उर्मिला पत्नी दिवाली उसे बुला कर ले गई और राजवीर, दिवाई लाल, राजेश, विनोद, भगवान दास, ऋषिकेश, रणवीर, केदार, राम खिलाड़ी, ओमी, नहने, उर्मिला सहित 12 लोगों बंधक बनाकर हत्या कर दी। वहीं, घटना के बाद नामजद आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए है। आरोपितों के घर पर ताले लटके हुए हैं। ृतका के परिजनों के अनुसार आरोपियों से करीब 5 दिन पहले ही कहासुनी हो गई थी इसी बात को लेकर हत्या करने की बात कही गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो