नवीन जिलों की घोषणा, अब प्रदेशभर से स्टाफ जुटाने की मशक्कत
धौलपुरPublished: Jul 09, 2023 07:50:51 pm
रोहित शर्मा
धौलपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गत दिनों राजस्थान में 19 नवीन जिले और तीन संभाग बनाने की घोषणा की थी। घोषणा के साथ ही सरकारी मशीनरी ने कामकाज शुरू कर दिया।


रोहित शर्मा धौलपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गत दिनों राजस्थान में 19 नवीन जिले और तीन संभाग बनाने की घोषणा की थी। घोषणा के साथ ही सरकारी मशीनरी ने कामकाज शुरू कर दिया। लेकिन फिलहाल सबकी नजरें गजट नोटिफिकेशन पर हैं। उधर, कांग्रेस सरकार की मंशा है कि चुनावी आचार संहिता से कुछ जिलों को मूर्त रूप दिया जा सके। वहीं, नवीन जिलों की घोषणा ने पुलिस प्रशासन के पसीने छूटा रखे हैं। कानून व्यवस्था की दृष्टि से इन जिलों में फिलहाल पुलिसकर्मियों को लगाने के लिए मशक्कत शुरू हो गई है। यहां भरतपुर रेंज में भी सवाईमाधोपुर में से गंगापुर सिटी और भरतपुर से डीग को नया जिला बनाने की घोषणा हुई है। पुलिस विभाग ने हाल में नवीन जिलों में तैनाती के लिए पुलिसकर्मियों से आवेदन मांगे थे। लेकिन डीग जिले में जाने वालों के आवेदन गंगापुरसिटी की अपेक्षाकृत कम मिले हैं। सूत्रों के अनुसार फिलहाल करीब 260 से अधिक आवेदन ही मिल पाए हैं। जबकि कम से कम जरुरत 700 से 800 की है। जिसमें पुलिस लाइन का स्टाफ दूर की कौड़ी बना हुआ है। उधर, भरतपुर जिले के कार्यरत कर्मियों ने डीग में जाने के लिए खास उत्साह नहीं है। यहां केवल सेवानिवृत या फिर पारिवारिक वजह से जाने वालों की संख्या अधिक है।