scriptAQI level increased with winter, minimum mercury recorded at 12 degree | सर्दी के साथ ही बढ़ा एक्यूआई स्तर, न्यूनतम पारा 12 डिग्री दर्ज | Patrika News

सर्दी के साथ ही बढ़ा एक्यूआई स्तर, न्यूनतम पारा 12 डिग्री दर्ज

locationधौलपुरPublished: Nov 15, 2023 06:01:51 pm

Submitted by:

Naresh Lawaniyan

- शहर में धूल से बचाव के लिए नगर परिषद ने कुछ सडक़ों पर कराया छिडक़ाव

AQI level increased with winter, minimum mercury recorded at 12 degrees
धौलपुर. दीपावली का त्योहार निकलते ही मौसम भी बदल गया। रात सर्दी ने लोगों की कंपकपी छूटा दी। यकायक सर्दी आने से लोग गर्म कपड़े भी नहीं निकाल पाए हैंं। सर्दी के असर के चलते लोग रात में पंखा चलाने से बचते दिखे। वहीं, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज हुआ। सुबह के समय बादल छाए रहे और शहर में स्मॉग भी रहा। धौलपुर शहर में एक्यूआई वापस बढकऱ 200 पार कर गया। हवा में प्रदूषण बढऩे पर नगर परिषद की ओर से शहर की कुछ सडक़ोंं पर अग्निशमन के वाहन से छिडक़ाव कराया गया। इसमें दिल्ली-मुंबई हाइवे की सर्विस लेन भी शामिल है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स मंगलवार को 221 दर्ज हुआ जो खराब की स्थिति में आता है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.