विधानसभा चुनाव: अंतिम मतदाता सूची जारी, जिले में 8.77 लाख मतदाता चुनाव में लेंगे हिस्सा
धौलपुरPublished: Nov 09, 2023 12:22:07 pm
विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार अग्रवाल ने नवीन मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी।


विधानसभा चुनाव: अंतिम मतदाता सूची जारी, जिले में 8.77 लाख मतदाता चुनाव में लेंगे हिस्सा
धौलपुर. विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार अग्रवाल ने नवीन मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी। आपको बता दें कि जिले में नवीन मतदाता सूची में 2351 नए वोटर्स जुड़े हैं। अब जिले में कुल मतदाताओं की संख्या बढकऱ 8.77 लाख हो गई जिसमें करीब 4 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। जिले में सर्वाधिक मतदाता बाड़ी विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 37 हजार 128 हैं। जबकि दूसरे नम्बर पर धौलपुर विधानसभा क्षेत्र रहा। जिसमें कुल मतदाता 2 लाख 23 हजार 86 हैं। तीसरे नम्बर पर राजाखेड़ा और चौथे पर बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र रहा। इसमें राजाखेड़ा क्षेत्र में 2 लाख 14 हजार 524 और बसेड़ी में 2 लाख 2 हजार 944 मतदाता हैं। उधर, प्रत्याशियों के नामांकन लेने की अंतिम तिथि गुरुवार को है। जिले में चार विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक पर्चा दाखिल बाड़ी विधानसभा से हुए हैं। जबकि सबसे कम मात्र 9 नामांकन राजाखेड़ा सीट से भरे गए। बाड़ी सीट से 17 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। यहां एक नामांकन खारिज हो गया। इसके बाद धौलपुर सीट से 15, बसेड़ी से 12 और राजाखेड़ा से 9 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे हैं।