scriptBees attacked devotees, 3 dozen injured | श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 3 दर्जन घायल | Patrika News

श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 3 दर्जन घायल

locationधौलपुरPublished: Oct 09, 2022 08:40:51 pm

Submitted by:

rohit sharma

गोवर्धन के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं पर सैंपऊ महादेव मंदिर के पास अचानक मधुमक्खियों के झुण्ड से हमला बोल दिया। इसकी चपेट में आने से करीब तीन दर्जन लोग आ गए।

श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 3 दर्जन घायल
श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 3 दर्जन घायल
धौलपुर. गोवर्धन के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं पर सैंपऊ महादेव मंदिर के पास अचानक मधुमक्खियों के झुण्ड से हमला बोल दिया। इसकी चपेट में आने से करीब तीन दर्जन लोग आ गए। इसमें 15 लोगों को बाड़ी सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया है। ये लोग बाड़ी से दर्शन करने गए हुए थे। जानकारी के मुताबिक गोवर्धन के दर्शन के लिए कस्बे से बड़ी संख्या में लोग गए हुए थे जो कि रविवार को दर्शन कर बस से बाड़ी लौट रहे थे। सैंपऊ महादेव मंदिर के पास अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। जिससे अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों ने तीन दर्जन लोगों को डंक मार दिया। हमले में घायल हुए श्रद्धालुओं का इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सकों ने बताया कि मधुमक्खियों का हमला बड़ा था लेकिन राहत की बात है कि सभी खतरे से बाहर हैं।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.