scriptBJP District President said - Will celebrate Diwali 3 more times | विधानसभा चुनाव: भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- अभी 3 बार दीपावली और मनाएंगे | Patrika News

विधानसभा चुनाव: भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- अभी 3 बार दीपावली और मनाएंगे

locationधौलपुरPublished: Nov 15, 2023 12:10:58 pm

Submitted by:

rohit sharma

भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र पाराशर ने कहा कि दीपावली का पावन पर्व चल रहा है और एक दिन पहले ही दिवाली मनाई है लेकिन अब दीपावली पर्व मनाने का अगले छह माह में सभी को तीन बार और मौका मिलेगा।

विधानसभा चुनाव: भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- अभी 3 बार दीपावली और मनाएंगे
विधानसभा चुनाव: भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- अभी 3 बार दीपावली और मनाएंगे
धौलपुर. भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र पाराशर ने कहा कि दीपावली का पावन पर्व चल रहा है और एक दिन पहले ही दिवाली मनाई है लेकिन अब दीपावली पर्व मनाने का अगले छह माह में सभी को तीन बार और मौका मिलेगा। दूसरी दीपावली 3 दिसम्बर को मनाएंगे, उस दिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। तीसरी अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा पर और चौथी दीपावली प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के तीसरी दफा देश की कमान संभालने पर मनाएंगे। जिलाध्यक्ष ने राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। कहा कि कांगे्रस की सरकार को जनता समझ चुकी है। जो केवल वादे करनी वाली है, वादों को पूर्ण नहीं करती है। यह बात जिलाध्यक्ष ने मंगलवार को जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। राजस्थान में दिनोंदिन अपराध बढ़ रहा है। इस मौके पर उत्तराखण्ड के केबिनेट मंत्री व चुनाव प्रभारी धन सिंह रावत, संभाग सह प्रभारी मीडिया मुकेश सक्सेना, मीडिया सेंटर संयोजक धीर सिंह जादौन, सह संयोजक मीडिया सेंटर राजू गुर्जर एवं अविनाश गुर्जर मौजूद रहे।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.