scriptबूथ पर यूथ लगाने पर जोर देगी भाजपा | BJP will insist on putting youth on the booth | Patrika News

बूथ पर यूथ लगाने पर जोर देगी भाजपा

locationधौलपुरPublished: Jul 23, 2021 09:12:16 am

Submitted by:

Naresh

बाड़ी. भारतीय जनता पार्टी मंडल के कार्यसमिति की एक बैठक का आयोजन गुरुवार को गांधी पार्क के पास किया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिनेश मामा ने की। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुरेश कौशिक, दिनेश बागथरिया और धीरसिंह जादौन अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

BJP will insist on putting youth on the booth

बूथ पर यूथ लगाने पर जोर देगी भाजपा

बूथ पर यूथ लगाने पर जोर देगी भाजपा
भाजपा मंडल की बैठक

बाड़ी. भारतीय जनता पार्टी मंडल के कार्यसमिति की एक बैठक का आयोजन गुरुवार को गांधी पार्क के पास किया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिनेश मामा ने की। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुरेश कौशिक, दिनेश बागथरिया और धीरसिंह जादौन अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। जिसमें बूथ समिति एवं शक्ति केंद्र प्रभारी, पन्ना प्रमुख बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में बिजौली मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह गुर्जर ने कहा की भाजपा के जनकल्याणकारी कार्यो को आम जनता तक पहुंचाने का दायित्व भाजपा कार्यकर्ताओ का है। बैठक में दशरथ सिंह परमार मंडल अध्यक्ष आंगई ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह, मदन कोली, शुभम परमार, दीनदयाल शिवहरे, गोपाल कोली, गयाप्रसाद कोली, हरीश दुबे, संजय परमार, अमर सिंह पोसवाल, दीपक शर्मा, लक्ष्मीनारायण, नितिन शर्मा, प्रदीप भारद्वाज, नरेश यादव, सूरज गर्ग, मनोज कोली, महावीर कुशवाह, विजय सिंह परमार, ऋषभदेव, विष्णु दयाल गोयल आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो