जिले भर में एक लाख से अधिक तिरंगे फहराएगी भाजपा
हर घर तिरंगा कार्यक्रम तैयारी बैठक
धौलपुर. भारतीय जनता पार्टी जिला धौलपुर की बैठक जिला कार्यालय पर हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के बारे में बताया कि प्रदेश संगठन की ओर से 9 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रत्येक विधान सभा में 25000 हजार तिंरगा फहराने का लक्ष्य दिया गया है।
धौलपुर
Published: August 01, 2022 08:45:12 pm
जिले भर में एक लाख से अधिक तिरंगे फहराएगी भाजपा
हर घर तिरंगा कार्यक्रम तैयारी बैठक
धौलपुर. भारतीय जनता पार्टी जिला धौलपुर की बैठक जिला कार्यालय पर हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के बारे में बताया कि प्रदेश संगठन की ओर से 9 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रत्येक विधान सभा में 25000 हजार तिंरगा फहराने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए जिला संयोजक और सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं। मुख्य अतिथि किशन चंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी और लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। साथ ही जिला संगठन की ओर से यह तय किया गया है कि चारों विधान सभा क्षेत्रों में से जिस विधान सभा क्षेत्र का कार्यक्रम भव्य और प्रभावी रहेगा। उस क्षेत्र के प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष तक पूरी टीम को सम्मानित किया जाएगा।इस दौरान जिला सह संयोजक सुखराम कोली, कुक्कू शर्मा, डॉ. मनोज शर्मा और विधान सभा राजाखेड़ा प्रभारी कमल पहाडिय़ा, धौलपुर विधान सभा प्रभारी विशम्भर दयाल शर्मा, बाड़ी विधान सभा प्रभारी प्रशांत सिंह परमार व विष्णु अग्रवाल व बसेड़ी विधान सभा प्रभारी सुरेश कौशिक सहित सभी प्रभारियों ने तैयारी की रूपरेखा रखी। चारों विधानक्षेत्रों में तिंरगा यात्रा की योजना युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह घुरैया और युवा मोर्चा प्रभारी जयवीर पोसवाल ने बताई। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशंभर दयाल शर्मा, पूर्व विधायक सुखराम कोली, राजाखेड़ा विधानसभा सह प्रभारी डॉ. मनोज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुरेश कौशिक, नेता प्रतिपक्ष नगर परिषद कुक्कू शर्मा, मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना, कार्यालय मंत्री नंदकिशोर शुक्ला, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विष्णु सिंघल, मण्डल प्रभारी विजय त्यागी, एससी मोर्चा अध्यक्ष विक्रम सिसोदिया, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह, मरेना मंडल प्रभारी हेमसिंह लोधा, सतेंद्र पाराशर, रीतेश सक्सेना सहित प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। धौलपुर. भाजपा की बैठक में मौजूद प्रमुख पदाधिकारी।

जिले भर में एक लाख से अधिक तिरंगे फहराएगी भाजपा
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
