scriptजंगल में खून से लथपथ मिला शव, फैली सनसनी | Body found covered in blood in forest, sensation spread | Patrika News

जंगल में खून से लथपथ मिला शव, फैली सनसनी

locationधौलपुरPublished: Dec 12, 2019 01:33:14 pm

Submitted by:

Mahesh Gupta

क्षेत्र के गांव महू गुलावली के पास पार्वती के बीहड़ में अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार महू गुलावली ग्राम पंचायत के पास कान्हा के नगला से सटे पार्वती नदी के जंगलों में अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़ा होने की सूचना मिली थी।

जंगल में खून से लथपथ मिला शव, फैली सनसनी

जंगल में खून से लथपथ मिला शव, फैली सनसनी

जंगल में खून से लथपथ मिला शव, फैली सनसनी
बसेड़ी. क्षेत्र के गांव महू गुलावली के पास पार्वती के बीहड़ में अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार महू गुलावली ग्राम पंचायत के पास कान्हा के नगला से सटे पार्वती नदी के जंगलों में अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी लल्लू राम मीणा ने बताया कि वे इस सूचना पर जाप्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंच हालात व मौके का बारीकी से निरीक्षण किया तथा शव को लाकर बसेड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
मामले की जानकारी सरमथुरा पुलिस उप अधीक्षक प्रवेंद्र सिंह सहित उच्च अधिकारियों को दी। बाद में सरमथुरा डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं हो पाने पर पुलिस ने शव की शिनाख्तगी के लिए कंट्रोल रूम व अन्य थानों को भी सूचना दी है।
शव करीब 24 वर्षीय युवक का होने का अनुमान
थाना प्रभारी ने बताया कि यह शव करीब 22 से 24 वर्षीय युवक का है जिसके बांए हाथ पर वर्षा नाम अंग्रजी में गुदा हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होता है।
हालात से युवक की हत्या कहीं अन्यत्र करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका जाना प्रतीत होता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस आस-पास के क्षेत्र में किसी गांव से हाल ही लापता हुए युवकों का ब्यौरा जुटान का प्रयास कर राही है। इसके अलावा सीमावर्ती जिलों व अन्य क्षेत्रों में शिनाख्तगी के अन्य तरीकों को भी अपनाया जा रहा है।
हाथ पर लिखा है वर्षा
पुलिस ने करीब 22 वर्षीय युवक की हत्या की आशंका जताईहै। शव के बाएं हाथ पर अंग्रेजी भाषा में वर्षा नाम लिखा हुआ है तथा मृत युवक की लम्बाईकरीब 5 फीट रंग गोरा एवं गठीला शरीर है। उसने सफेद शर्ट, नीली पेंट, काली ट्रैकसूट एवं हवाई चप्पल पहने हुआ था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो