script

उफान थमा, खतरे के निशान से नीचे चम्बल

locationधौलपुरPublished: Aug 21, 2019 12:18:04 pm

Submitted by:

Mahesh gupta

धौलपुर में होकर गुजर रही चम्बल नदी में अब उफान थम गया है। अब खतरे के निशान से नीचे बह रही है, लेकिन पानी आसानी से निकल रहा है। जिससे कोई गंभीर परेशानी नहींआने वाली। वहीं चम्बल का जलस्तर उतरने के बाद तटवर्ती दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों ने भी राहत की सांस ली है। गांवों में धीरे-धीरे पानी उतर रहा है।

उफान थमा, खतरे के निशान से नीचे चम्बल

उफान थमा, खतरे के निशान से नीचे चम्बल

तटवर्ती गांवों के लोगों ने भी ली राहत की सांस
धौलपुर. धौलपुर में होकर गुजर रही चम्बल नदी में अब उफान थम गया है। अब खतरे के निशान से नीचे बह रही है, लेकिन पानी आसानी से निकल रहा है। जिससे कोई गंभीर परेशानी नहींआने वाली। वहीं चम्बल का जलस्तर उतरने के बाद तटवर्ती दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों ने भी राहत की सांस ली है। गांवों में धीरे-धीरे पानी उतर रहा है। हालांकि जहां पर गड्ढे है, वहां पर पानी जरूर भरा है। लेकिन धूप खुलने से पानी सूख रहा है। जिले में राजाखेड़ा, सरमथुरा, बाड़ी उपखण्ड के दो दर्जन गांवों में चम्बल का पानी भरने से लोगों को ऊंचाई पर पहुंचाया गया था। इसके बाद राहत कार्य भी शुरू किए गए थे। लेकिन जैसे ही कोटा बैराज से पानी निकासी कम हुई, वैसे ही चम्बल का बहाव कम होता चला गया। इससे चम्बल का वेग कम हुआ है और प्रशासन के साथ लोगों ने भी राहत की सांस ली है।

ट्रेंडिंग वीडियो