बिना वजह चेन खींचने वालों पर गिरी गाज, 495 से वसूला जुर्माना
धौलपुरPublished: Jul 10, 2023 12:14:22 pm
बिना किसी उचित कारण के ट्रेन की चेन खींचने वालों के खिलाफ रेलवे पुलिस ने लगातार संयुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई की। अभियान अप्रेल से जून माह तक चलाया गया।


बिना वजह चेन खींचने वालों पर गिरी गाज, 495 से वसूला जुर्माना
धौलपुर. बिना किसी उचित कारण के ट्रेन की चेन खींचने वालों के खिलाफ रेलवे पुलिस ने लगातार संयुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई की। अभियान अप्रेल से जून माह तक चलाया गया। इस दौरान आगरा मण्डल में 495 लोगों पर कार्रवाई कर 1.60 लाख रुप का जुर्माना वसूला गया। वहीं, धौलपुर स्टेशन पर 42 जनों पर कार्रवाई कर 26 हजार से अधिक जुर्माना वसूला। कार्रवाई मंडल रेल प्रबंधक आगरा आनन्द स्वरूप के दिशा निर्देशन व वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अनुभव जैन के निर्देशन में हुआ।