scriptधौलपुर में चंबल खतरे के निशान से ऊपर, आस-पास के गांवों में अलर्ट | chambal river flowing above danger mark in dholpur | Patrika News

धौलपुर में चंबल खतरे के निशान से ऊपर, आस-पास के गांवों में अलर्ट

locationधौलपुरPublished: Jul 28, 2021 08:44:06 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

हाड़ौती क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण धौलपुर से निकल रही चम्बल नदी का गेज लगातार बढ़ता जा रहा है। नदी का गेज बुधवार शाम को 131.20 मीटर पर पहुंच गया, जबकि खतरे का निशान 130.70 मीटर है।

chambal river flowing above danger mark in dholpur

हाड़ौती क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण धौलपुर से निकल रही चम्बल नदी का गेज लगातार बढ़ता जा रहा है। नदी का गेज बुधवार शाम को 131.20 मीटर पर पहुंच गया, जबकि खतरे का निशान 130.70 मीटर है।

धौलपुर। हाड़ौती क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण धौलपुर से निकल रही चम्बल नदी का गेज लगातार बढ़ता जा रहा है। नदी का गेज बुधवार शाम को 131.20 मीटर पर पहुंच गया, जबकि खतरे का निशान 130.70 मीटर है। चंबल के खतरे के निशान से ऊपर बहने के चलते जिला प्रशासन सर्तक हो गया है और बचाव व राहत कार्यों की तैयारी शुरू कर दी है।
जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चंबल का निरीक्षण करते हुए जानकारी जुटाई और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए।

सिंचाई विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार चम्बल का गेज बुधवार को एकाएक बढ़कर 131.20 पर पहुंच गया है। गांवों में अलर्ट जारी है। स्थिति पर पूरी निगाह रखे हुए हंै। इधर, जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल के आदेश पर प्रशासन ने जिले के तीन तरफ से निकल रही चम्बल नदी क्षेत्र में चल रही नावों के संचालन पर रोक लगा दी है। चम्बल नदी का बहाव बढऩे के साथ निचले इलाकों के गांवों में पानी घुसने लगता है, हालांकि अभी ऐसी स्थिति नहीं है।
गत बार भी चम्बल नदी का गेज 135 मीटर तक पहुंच गया था, लेकिन कोई अनहोनी नहीं हुई थी। चंबल के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन ने नदी के समीपवर्ती निचले इलाकों में पटवारियों को भेजकर अलर्ट जारी करवाया है। वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारी भी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो