scriptचम्बल में अठखेलियां पड़ी महंगी नहाते समय डूबा युवक | Chambal was hit by expensive youth drowned while taking bath | Patrika News

चम्बल में अठखेलियां पड़ी महंगी नहाते समय डूबा युवक

locationधौलपुरPublished: May 21, 2020 08:19:58 pm

Submitted by:

Naresh

राजाखेड़ा. उपखंड के दिहौली थानान्तर्गत चम्बल नदी के अंडवा पुरैनी घाट पर बुधवार दोपहर नहाने गए तीन युवकों में से एक नदी में गहरा चला गया। जहां संतुलन बिगडऩे से वह डूब गया। मृतक युवक का शव खबर लिखे जाने तक बरामद नहीं हो पाया था।

Chambal was hit by expensive youth drowned while taking bath

चम्बल में अठखेलियां पड़ी महंगी नहाते समय डूबा युवक

चम्बल में अठखेलियां पड़ी महंग नहाते समय डूबा युवक
नहीं मिला शव

राजाखेड़ा. उपखंड के दिहौली थानान्तर्गत चम्बल नदी के अंडवा पुरैनी घाट पर बुधवार दोपहर नहाने गए तीन युवकों में से एक नदी में गहरा चला गया। जहां संतुलन बिगडऩे से वह डूब गया। मृतक युवक का शव खबर लिखे जाने तक बरामद नहीं हो पाया था।
दिहोली थानाधिकारी अबजीत ने बताया कि राजाखेड़ा के वार्ड 18 निवासी सूरज पुत्र वीरेंद्र राठौर तूड़ी का व्यापार करता था और मध्य प्रदेश के मल बसई क्षेत्र में ट्रेक्टर ट्रॉली लेकर तूड़ी खरीदने गया था। जिसके साथ दिनेश राठौर तो मृतक के जीजा है और छोटू राठौर भी थे। बुधवार को तूड़ी खरीदकर आ रहे थे। अंडवा पुरैनी में तीनों चम्बल में नहाने लगे। अचानक सूरज नदी की गहराई की ओर गया। साथियों ने जब तक रोका, तब तक उसका पैर किसी गहरे गड्ढे में चला गया और अनियंत्रित होकर उसमे डूबने लगा। साथियों ने बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तब तक वह नजरों से ओझल हो गया। उनकी चिल्लाहट सुन ग्रामीणों ने दिहोली पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से शव की तलाश आरम्भ की, लेकिन कई घंटों की तलाश के बाद भी शव को ढूंढने में सफलता नहीं मिली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो