scriptकम हुआ चंबल का जलस्तर, प्रशासन बनाए हुए है कड़ी नजर, पुराने पुल पर बेवजह घूमते छह गिरफ्तार | Chambal water level reduced, administration is keeping a close watch, | Patrika News

कम हुआ चंबल का जलस्तर, प्रशासन बनाए हुए है कड़ी नजर, पुराने पुल पर बेवजह घूमते छह गिरफ्तार

locationधौलपुरPublished: Aug 14, 2022 08:35:06 pm

Submitted by:

Naresh

– शनिवार को 131.70 तक पहुंच गया था गेज, 24 घंटे में 1.20 मीटर कम हुआ गेज
– प्रशासन बनाए हुए है कड़ी नजर, पुराने पुल पर बेवजह घूमते छह गिरफ्तारधौलपुर. चंबल नदी का रौद्ररूप थोड़ा कम हुआ है। रविवार रात आठ बजे यह घट कर 130.50 मीटर पर पहुंच गया है। फिलहाल यह खतरे के निशान से थोड़ा नीचे बह रही है। चंबल में खतरे का निशान

- शनिवार को 131.70 तक पहुंच गया था गेज, 24 घंटे में 1.20 मीटर कम हुआ गेज  - प्रशासन बनाए हुए है कड़ी नजर, पुराने पुल पर बेवजह घूमते छह गिरफ्तार धौलपुर. चंबल नदी का रौद्ररूप थोड़ा कम हुआ है। रविवार रात आठ बजे यह घट कर 130.50 मीटर पर पहुंच गया है। फिलहाल यह खतरे के निशान से थोड़ा नीचे बह रही है। चंबल में खतरे का निशान

कम हुआ चंबल का जलस्तर, प्रशासन बनाए हुए है कड़ी नजर, पुराने पुल पर बेवजह घूमते छह गिरफ्तार

कम हुआ चंबल का जलस्तर, प्रशासन बनाए हुए है कड़ी नजर, पुराने पुल पर बेवजह घूमते छह गिरफ्तार

– शनिवार को 131.70 तक पहुंच गया था गेज, 24 घंटे में 1.20 मीटर कम हुआ गेज
– प्रशासन बनाए हुए है कड़ी नजर, पुराने पुल पर बेवजह घूमते छह गिरफ्तार
धौलपुर. चंबल नदी का रौद्ररूप थोड़ा कम हुआ है। रविवार रात आठ बजे यह घट कर 130.50 मीटर पर पहुंच गया है। फिलहाल यह खतरे के निशान से थोड़ा नीचे बह रही है। चंबल में खतरे का निशान 130.79 पर है। बता दें, कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण शनिवार को चंबल के जलस्तर में बढ़ोतरी हो गई थी। शनिवार शाम पांच बजे तक चंबल खतरे के स्तर को पार कर 131.30 मीटर तक पहुंच गई थी। वहीं, शनिवार रात आठ बजे चंबल का जलस्तर 131.70 मीटर रेकॉर्ड किया गया था। ऐसे में 24 घंटे में चंबल 1.20 मीटर नीचे आई है। उधर, पुलिस ने खतरे के बावजूद बेवजह पुराने पुल पर घूमते आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है।
प्रशासन अलर्ट
चंबल का जलस्तर बढऩे से शनिवार से ही प्रशासन अलर्ट मोड पर है। चंबल में जलस्तर बढऩे से राजाखेड़ा क्षेत्र के अंडवा पुरैनी के मजरा गढ़ीकापुरा, चाडिय़ान का पुरा, बीच का पुरा तथा सरमथुरा क्षेत्र के झिरी, पनावती, हल्लूकापुरा, रूंधकापुरा, दुर्गसी, शंकरपुरा, भगतकापुरा, भम्मपुरा एवं खिल्लाडांडा के प्रभावित होने की आशंका है। इन गांवों पर प्रशासन कड़ी नजर बनाए हुए है।
उपखंड अधिकारियों को किया सतर्क
एडीएम सुदर्शन सिंह तौमर ने बताया कि चंबल में लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते सभी उपखंड अधिकारियों को स्थिति पर नजर बनाए रखने को कहा गया है। पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, बीट कांस्टेबल, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मुख्यालय पर रहने को पाबंद किया गया है। अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश स्वीकृत नहीं किए जा रहे हैं।
छह को किया गिरफ्तार
चंबल के पुराने पुल पर बिना वजह घूमते व समझाने पर भी नहीं मानने पर पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से छह जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जगदंबा कॉलोनी निवासी दिनेश कुशवाहा (27), गोकुलपुरा मनियां निवासी राजकुमार कुशवाहा (29), खंदोली आगरा निवासी कुलदीप सोनी (20), शिवनगर कॉलोनी निवासी कुणाल स्वर्णकार (19), रामबाग आगरा निवासी बंशी वर्मा (19) तथा जैतपुर सराय छोला मुरैना मध्यप्रदेश निवासी कल्याण सिंह (45) को गिरफ्तार किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो