scriptमछलियों को आटा डालने चंबल गया अधेड़ लापता | Chambal went missing after pouring flour to fish | Patrika News

मछलियों को आटा डालने चंबल गया अधेड़ लापता

locationधौलपुरPublished: Dec 08, 2019 05:34:46 pm

Submitted by:

Naresh

धौलपुर. जिले से गुजरने वाली चंबल नदी में शुक्रवार शाम मछलियों को दाना डालने गया एक अधेड़ लापता हो गया। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इस पर मध्य प्रदेश के सराय छोला थाना पुलिस ने नदी में तलाश शुरू कर दी है, लेकिन व्यक्ति का कोई सुराग नहीं लगा है।

Chambal went missing after pouring flour to fish

मछलियों को आटा डालने चंबल गया अधेड़ लापता


मछलियों को आटा डालने चंबल गया अधेड़ लापता


नदी किनारे मिली बाइक, एसडीआरएफ कर रही तलाश
धौलपुर. जिले से गुजरने वाली चंबल नदी में शुक्रवार शाम मछलियों को दाना डालने गया एक अधेड़ लापता हो गया। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इस पर मध्य प्रदेश के सराय छोला थाना पुलिस ने नदी में तलाश शुरू कर दी है, लेकिन व्यक्ति का कोई सुराग नहीं लगा है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली इलाके के गुर्जर कॉलोनी निवासी सुरेश नेकाड़ी (53) पुत्र सरनाम सिंह रोजाना की तरह शुक्रवार शाम मछलियों को दाना डालने के लिए चंबल नदी पर गया था। जहां दाना डालने के दौरान अचानक नदी के किनारे से गायब हो गया। नदी के किनारे उसकी बाइक खड़ी रही। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। वह उसे तलाशने के लिए चंबल नदी के किनारे पहुंचे, जहां उसकी बाइक खड़ी मिली, चूकि मामला मध्य प्रदेश सीमा से सटा हुआ है। इसकी सूचना मध्यप्रदेश की सराय छोला थाना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सुबह से ही नदी में लापता की तलाश की गई। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि दाना डालते वक्त अचानक पैर फिसल जाने से नदी के बहाव में चला गया। फिलहाल पुलिस सुरेश नेकाड़ी की तलाश में जुटी हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो