scriptCheers to Govardhan Maharaj, mass worship | गोवर्धन महाराज के लगे जयकारे, सामूहिक रूप से हुई पूजा | Patrika News

गोवर्धन महाराज के लगे जयकारे, सामूहिक रूप से हुई पूजा

locationधौलपुरPublished: Nov 15, 2023 01:38:03 pm

Submitted by:

rohit sharma

श्री गोवर्धन महाराज की मंगलवार को घर घर में पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना संपन्न की गई। उल्लेखनीय है कि दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन महाराज की पूजा बृज क्षेत्र के साथ साथ पूरे उत्तर भारत में बड़े ही धूमधाम के साथ की जाती है।

गोवर्धन महाराज के लगे जयकारे, सामूहिक रूप से हुई पूजा
गोवर्धन महाराज के लगे जयकारे, सामूहिक रूप से हुई पूजा
धौलपुर. श्री गोवर्धन महाराज की मंगलवार को घर घर में पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना संपन्न की गई। उल्लेखनीय है कि दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन महाराज की पूजा बृज क्षेत्र के साथ साथ पूरे उत्तर भारत में बड़े ही धूमधाम के साथ की जाती है। ज्ञातव्य है कि इंद्र देव द्वारा ब्रजवासियों के द्वारा अपनी पूजा न लिए जाने से क्रोधित होकर पूरे बृज क्षेत्र में भयंकर बारिश की झड़ी लगा दी इससे संपूर्ण ब्रज में चहुंओर पानी ही पानी हो गया तो सभी ब्रजवासी गोप गोपिकाओं के साथ कन्हैया की शरण में आए और इस संकट से रक्षा की गुहार लगाई। तब भगवान कृष्ण ने अपनी एक अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को सात दिन तक लगातार उठाकर सारे ब्रजवासियों की की रक्षा की। तब सभी और से श्रीकृष्ण की जय जयकार होने लगी तो इंद्र को अपनी भूल का पश्चाताप हुआ और इंद्र आकार भगवान को दंडवत प्रणाम करके माफी मांगी। तब से कृष्ण भगवान का एक नाम गोवर्धन महाराज पड़ा। जो आज संपूर्ण उत्तर भारत के लोगों के लिए आस्था का आधार बना हुआ है। आज गोवर्धन महाराज की पूजा लिए विशेष रूप से बनाए गए अन्नकूट की सब्जी कढ़ी बाजरा चावल और छप्पन भोग लगाकर की गई। शहर में महामाया मंदिर पर विधि विधान से गोवर्धन पूजा आ आयोजन हुआ।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.