कलक्टर ने ली विद्यार्थियों की क्लास, ब्लेक बोर्ड पर पढ़ाया पाठ
धौलपुर. जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने शनिवार को जिले के धौलपुर ब्लॉक के संचालित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्कूल में बच्चों की कक्षाओं का निरीक्षण किया और अधिगम स्तर को जाना। उन्होंने बालक बालिकाओं से अंग्रेजी में पढ़ाए गए शिक्षण कार्य का अवलोकन किया।

कलक्टर ने ली विद्यार्थियों की क्लास, ब्लेक बोर्ड पर पढ़ाया पाठ
जिले के शहरी क्षेत्र के अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों का जिला कलक्टर ने किया आकमिक निरीक्षण
बच्चों को पढ़ाई अंग्रेजी और बच्चों का स्तर जांच जताई खुशी
धौलपुर. जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने शनिवार को जिले के धौलपुर ब्लॉक के संचालित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्कूल में बच्चों की कक्षाओं का निरीक्षण किया और अधिगम स्तर को जाना। उन्होंने बालक बालिकाओं से अंग्रेजी में पढ़ाए गए शिक्षण कार्य का अवलोकन किया।
डीएम ने ली बच्चों की क्लास
उन्होंने बच्चों की क्लास ली और उन्होंने कई अंग्रेजी के अध्याय सहित अंग्रेजी में वाक्य बनाने की तरकीब बताईं और उन्होंने कहा कि अंग्रेजी का अध्यापन कार्य कराने वाले शिक्षक को अंग्रेजी में ही बच्चों को लिखने, पढऩे और बोलने का लगातार अभ्यास कराना चाहिए ।
अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पुरानी छावनी में निर्देश देते हुए कहा कि कभी कभी निरीक्षण किया जा सकता है। बच्चों का अंग्रेजी में स्तर सुधारें। भौतिक साज सज्जा के अलावा सहशैक्षिक गतिविधियों पर भी जोर दिया जाए। उन्होंने फर्नीचर, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास के लिए इंटरनेट के साथ कम्प्यूटर लैब आदि बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुरानी छावनी प्रधानाचार्य राघवेंद्र सिंह को स्कूल में कक्षाओं में पढ़ाई का संचालन बेहतर और गुणवत्ता पूर्ण तरीके से करवाये जाने की व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। कहा कि कक्षा में प्रत्येक बालक बालिका का स्तर शत प्रतिशत सुधारा जा सकता है। कलक्टर ने अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बच्चों के मनोरंजन और सहशैक्षिक गतिविधियों के लिए टीचर के बारे में जाना और कहा कि स्कूल में पढऩे वाले बच्चों को विभिन्न प्रकार के गतिविधियों में शामिल करके उनका बौद्धिक विकास किया जा सकता है।
जताई खुशी
महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सिटी कोतवाली के निरीक्षण के दौरान बच्चों को अंग्रेजी में वाक्य बनाने और अन्य जानकारी संबंधित शिक्षण कार्य कराया तो बच्चों का अंग्रेजी में नॉलेज जाना और बच्चों के बेबाकी से जबाब जानकर खुशी व्यक्त की।
विद्यालय नहीं आने वाले छोटी क्लास के बच्चों को वर्चुअल तरीके से पढ़ाया जाए
कलक्टर ने अंग्रेजी माध्यम स्कूल में वर्चुअल क्लास लिए जाने और बच्चों का गृहकार्य के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये। विद्यालय में जो कक्षाएं प्रारंभ है उनके अलावा प्राचार्य को निर्देश देते हुए कहा कि वर्चुअल क्लास के लिए टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करवायी जाए। अंग्रेजी माध्यम के शिक्षक टाइम टेबल के अनुसार बच्चों को पढ़ाएंगे। इस अवसर पर सीबीईओ दामोदार लाल मीणा, एसीबीईओ नरेश जैन, प्राचार्या महात्मा गांधी सिटी कोतवाली अरविंद शर्मा सहित अन्य शिक्षा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
अब पाइए अपने शहर ( Dholpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज