scriptCommon people can win prizes worth lakhs every day by giving suggestio | सुझाव देकर आमजन प्रतिदिन जीत सकते हैं लाखों के पुरस्कार | Patrika News

सुझाव देकर आमजन प्रतिदिन जीत सकते हैं लाखों के पुरस्कार

locationधौलपुरPublished: Sep 08, 2023 11:26:37 am

Submitted by:

Naresh Lawaniyan

धौलपुर. प्रदेश को वर्ष 2030 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने एवं विकास की गति को 10 गुना बढ़ाने के लिए राजस्थान-मिशन 2030 अभियान के अंतर्गत विकसित 2030 दस्तावेज तैयार किया जा रहा है।

Common people can win prizes worth lakhs every day by giving suggestions
धौलपुर. प्रदेश को वर्ष 2030 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने एवं विकास की गति को 10 गुना बढ़ाने के लिए राजस्थान-मिशन 2030 अभियान के अंतर्गत विकसित 2030 दस्तावेज तैयार किया जा रहा है। इस दस्तावेज में आमजन के सुझावों को सम्मिलित करने के लिए राजस्थान. मिशन 2030 वीडियो कॉन्टेस्ट 6 सितंबर 2023 से शुरू हो रहा है। इससे पूर्व प्रदेश में 7 जुलाई से 5 सितंबर 2023 तक आयोजित जनसम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट में राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओंए फ्लैगशिप योजनाओं, महंगाई राहत कैंप की 10 योजनाओं से संबंधित वीडियो बना कर प्रदेशवासियों ने लाखों के पुरस्कार जीते हैं। जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट समाप्त होने के बाद अब प्रदेशवासी 6 सितंबर से 20 सितंबर 2023 तक सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन राजस्थान. मिशन 2030 वीडियो कॉन्टेस्ट में भाग ले सकेंगे।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.