scriptकांग्रेसियों ने गहलोत के समर्थन में की नारेबाजी, भाजपा पर लगाया ओछी राजनीति का आरोप | Congressmen sloganeering in support of Gehlot, accuse BJP of petty pol | Patrika News

कांग्रेसियों ने गहलोत के समर्थन में की नारेबाजी, भाजपा पर लगाया ओछी राजनीति का आरोप

locationधौलपुरPublished: Jul 14, 2020 11:45:49 am

Submitted by:

Naresh

सैपऊ. कांग्रेस के डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बगावती तेवरों के बाद प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थन में जिले के कांग्रेस पार्टी के नेता एवं संगठन पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की है। कांग्रेसियों ने भाजपा पर ओछी राजनीति का आरोप भी लगाया है।

Congressmen sloganeering in support of Gehlot, accuse BJP of petty politics

कांग्रेसियों ने गहलोत के समर्थन में की नारेबाजी, भाजपा पर लगाया ओछी राजनीति का आरोप

कांग्रेसियों ने गहलोत के समर्थन में की नारेबाजी, भाजपा पर लगाया ओछी राजनीति का आरोप
एक दूसरे को खिलाई मिठाई
सैपऊ. कांग्रेस के डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बगावती तेवरों के बाद प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थन में जिले के कांग्रेस पार्टी के नेता एवं संगठन पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की है। कांग्रेसियों ने भाजपा पर ओछी राजनीति का आरोप भी लगाया है। जिले के कांग्रेसी नेताओं ने गहलोत सरकार के साथ पूर्ण समर्थन होने की बात कही है।
सैंपऊ के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विनीत शर्मा ने बताया पिछले 5 वर्ष से भाजपा देश में घिनौनी राजनीति कर रही है। भाजपा ने पिछले 5 वर्ष में जनता द्वारा चुनी गई कई सरकारें गिराई है। प्रदेश में मौजूदा कांग्रेस की चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास किया गया। लेकिन राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साबित कर दिया कि वे प्रदेश की जनता के नेता हैं। सोमवार को कांग्रेसियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भाजपा पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहींसूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थन में नारे लगाए। इस अवसर पर सत्यप्रकाश शर्मा, जिला वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेश शर्मा, अजय कांत शर्मा सरपंच, सुभाष शर्मा, द्वारिका तोमर, रणवीर मरैया, प्रमोद शर्मा, राजू परमार, सुनील किरार, सत्तो ठाकुर, विनोद परमार, पप्पू पंच, गोपेश शर्मा, श्रवण परमार, अजय जाटव आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो