script

राजीनामा की बैठक में विवाद, फायरिंग में चार घायल

locationधौलपुरPublished: Sep 14, 2021 08:25:23 pm

धौलपुर. बसईडांग थाना क्षेत्र के सुखसिंह का पुरा सायपुर गांव में राजीनामा के लिए बुलाई बैठक में विवाद होने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। इसमें चार व्यक्ति घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए धौलपुर सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रैफर कर दिया गया।

Controversy in Rajinama meeting, four injured in firing

राजीनामा की बैठक में विवाद, फायरिंग में चार घायल,राजीनामा की बैठक में विवाद, फायरिंग में चार घायल

राजीनामा की बैठक में विवाद, फायरिंग में चार घायल

– गंभीर हालत में एक जयपुर रैफर
– मामा-भांजों में बताया जा रहा पुराना विवाद
– बसई डांग थाना क्षेत्र की घटना

धौलपुर. बसईडांग थाना क्षेत्र के सुखसिंह का पुरा सायपुर गांव में राजीनामा के लिए बुलाई बैठक में विवाद होने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। इसमें चार व्यक्ति घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए धौलपुर सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रैफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को दो पक्षों जो मामा-भांजे बताए जा रहे हैं में पुराने विवाद के राजीनामा को लेकर बैठक बुलाई गई थी। बैठक के दौरान विवाद भड़क गया और एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। घटना में रामनाथ, बनवारी, धु्रव तथा भगवान दास गोली व छर्रे लगने से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल रामनाथ को जयपुर रैफर कर दिया गया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो