बुद्धापुरा विद्यालय में दौड़ा करंट, मची अफरा-तफरी
राजकीय प्रवेशिका संस्कृत माध्यमिक विद्यालय बुद्धा पुरा में हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर एलटी लाइन पर गिरने से स्कूल के अंदर कक्षाओं और कंप्यूटर लैब में करंट दौड़ गया। इससे स्कूल में अफ रा-तफ री मच गई। करीब आधे घंटे बाद शटडाउन लिया, तब विद्यालय प्रशासन ने राहत की सांस ली।
बुद्धापुरा विद्यालय में दौड़ा करंट, मची अफरा-तफरी
सैंपऊ. राजकीय प्रवेशिका संस्कृत माध्यमिक विद्यालय बुद्धा पुरा में हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर एलटी लाइन पर गिरने से स्कूल के अंदर कक्षाओं और कंप्यूटर लैब में करंट दौड़ गया। इससे स्कूल में अफ रा-तफ री मच गई। करीब आधे घंटे बाद शटडाउन लिया, तब विद्यालय प्रशासन ने राहत की सांस ली। करंट से विद्युत उपकरणों के साथ प्रयोगशाला के कंप्यूटर फुंक गए। जानकारी के मुताबिक विद्यालय के ऊपर हाईटेंशन लाइन के तारों में हुई स्पार्किंग से एक तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। इससे विद्यालय की कक्षाओं, प्रिंसिपल ऑफिस, प्रयोगशाला, रसोईघर सभी में करंट दौड़ गया। कक्षा में करंट दौडऩे से दीवारों के सहारे बैठे बच्चों को झटके लगे। वहीं प्रिंसिपल कार्यालय में रखे इलेक्ट्रिक उपकरणों में आग लग गई। इसके अलावा कंप्यूटर लैब में भी करंट दौडऩे से आग लग गई। चौतरफा करंट फैलने से विद्यालय प्रशासन और बच्चों में अफरा-तफ री मच गई। बच्चों ने कक्षाओं से भागकर जान बचाई। जिन बच्चों के दीवारों से हाथ स्पर्श हो गए, उनको करंट के झटके महसूस हुए। करीब आधे घंटे तक रहे अफरा-तफरी भरे माहौल के बाद विद्युत निगम ने शटडाउन देकर विद्युत लाइन को बंद किया। हादसे के बाद विद्यालय प्रशासन ने बाड़ी उपखंड प्रशासन और विद्युत निगम अधिकारियों को भी अवगत कराया है। करंट से विद्यालय प्रशासन का लाखों का नुकसान हुआ है।
Home / Dholpur / बुद्धापुरा विद्यालय में दौड़ा करंट, मची अफरा-तफरी