scriptदम्पती के हौसले के आगे आधा दर्जन हथियारबंद डकैत पस्त, जान बचाकर भागना पड़ा | dacoit Surrendered In Front Of Brave Couple In Dholpur | Patrika News

दम्पती के हौसले के आगे आधा दर्जन हथियारबंद डकैत पस्त, जान बचाकर भागना पड़ा

locationधौलपुरPublished: Jul 29, 2019 10:20:00 am

Submitted by:

Nidhi Mishra

साहसी पति पत्नी ने आधा दर्जन से ज्यादा डकैतों का सामना किया और आखिरकार बदमाशों को भागना ही पड़ा।

dacoit Surrendered In Front Of Brave Couple In Dholpur

दम्पती के हौसले के आगे आधा दर्जन हथियारबंद डकैत पस्त, जान बचाकर भागना पड़ा

मनियां/धौलपुर। वे छह थे। देसी कट्टे व दूसरे हथियार लिए हुए। लेकिन हौसले के मामले में वे अम्बेडकर पार्क के पास रहने वाले मनीष और उसकी पत्नी के सामने कमजोर ही साबित हुए। डकैतों की पिटाई की परवाह ना करते हुए दम्पती के साहसपूर्वक सामना करने पर आधा दर्जन डकैतों ( Decoits With Weapons ) को भागना पड़ा। डकैती के प्रयास ( loot attempt ) की यह वारदात शनिवार देर रात हुई। हथियारों से लैस करीब आधा दर्जन नकाबपोश डकैतों ने राधेश्याम सोनी के 3 मंजिला घर में रस्सी के सहारे और गैस कटर से दरवाजों को काटकर मकान में प्रवेश किया। इस दौरान आवाज होने पर घर के लोग जाग गए।

फायर से भी नहीं हटे पीछे
ऊपर कमरे में राधेश्याम सोनी का पुत्र मनीष और उसकी पत्नी सोनम सो रहे थे। उन्होंने डकैतों का विरोध किया। डकैतों ने दोनों को सरियों और लाठियों से पीट-पीट कर घायल कर दिया। दंपत्ती को डराने के लिए दो फायर भी किए। लेकिन मनीष व उसकी पत्नी सोनम मुकाबला करते रहे। ऐसे में घबराए डकैत फायरिंग करते हुए मौके से भाग गए, लेकिन जाते-जाते मनीष व उसकी पत्नी के गले से सोने की चेन छीन ले गए। घायल दंपति को उपचार के लिए आगरा रैफर किया गया है।

एक डकैत का सिर फूटा
पुलिस ने घटना स्थल देखा। पुलिस ने वारदात में करीब आधा दर्जन हमलावरों के शामिल होने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि गुत्थमगुत्था के दौरान एक डकैत सिर में चोट लगने से घायल हो गया। उसके साथी उसे पकड़कर साथ ले गए।

व्यापारियों ने किया बाजार बंद
घटना का रविवार सुबह पता लगने पर बड़ी संख्या में आमजन व व्यापारी मौके पर एकत्रित हो गए। आक्रोशित लोगों ने बाजार बंद कर बिगड़ती कानून व्यवस्था ( crime in dholpur ) के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने हमलावरों को जल्द पकड़ लेने का भरोसा दिलाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो