script

दरियापुर में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

locationधौलपुरPublished: Jul 22, 2021 10:42:01 pm

धौलपुर. सदर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में एक विवाहिता का शव फंदे से झूलता मिलने पर सनसनी फैल गई। वहीं ससुराल वाले फरार हो गए। विवाहिता की ढाई महीने पूर्व हुई शादी हुई थी। अभी हाथों की मेहंदी नहीं छूट पाई, इससे पहले ही दहेज लोभियों ने बेटी की जान ले ली। आरोप है कि दहेज के लालच में ससुराली जनों ने गला घोंट कर हत्या कर दी और शव को मकान में फंदे से लटका कर फरार हो गए।

 Death of a married woman in Dariyapur, allegation of dowry murder

दरियापुर में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

दरियापुर में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

धौलपुर. सदर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में एक विवाहिता का शव फंदे से झूलता मिलने पर सनसनी फैल गई। वहीं ससुराल वाले फरार हो गए। विवाहिता की ढाई महीने पूर्व हुई शादी हुई थी। अभी हाथों की मेहंदी नहीं छूट पाई, इससे पहले ही दहेज लोभियों ने बेटी की जान ले ली। आरोप है कि दहेज के लालच में ससुराली जनों ने गला घोंट कर हत्या कर दी और शव को मकान में फंदे से लटका कर फरार हो गए।
प्रकरण में मृतका के भाई ने ससुराली जनों के खिलाफ दहेज हत्या का अभियोग दर्ज कराया है। महिला थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया जरिए कंट्रोल सूचना मिली थी सदर थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर में 22 वर्षीय विवाहिता कृष्णा पत्नी दिनेश का शव मकान में फंदे पर झूल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और विवाहिता का शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
घटना से विवाहिता के पीहर पक्ष मढईया अयेला जिला आगरा को भी अवगत कराया। उन्होंने बताया घटना के बाद ससुराली जन मौके से फरार हो गए। मामले में मृतका के भाई कन्हैयालाल पुत्र हरी सिंह ने बहन के ससुराली जनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में पीडि़त ने बताया कि ढाई महीने पूर्व बहन कृष्णा की शादी दिनेश के साथ हुईइ थी। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराली जन दहेज की मांग करने लगे। रिपोर्ट में ससुराली जनों पर मारपीट कर प्रताडि़त करने व मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के पति दिनेश समेत अन्य ससुराली जनों ने गला घोटकर निर्मम हत्या करने का आरोप लगाया गया। हत्या को आत्महत्या के रूप में तब्दील करने के लिए ससुराली जन फंदे पर शव को लटका कर मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पीडि़त द्वारा दी गई रिपोर्ट पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया है। वहीं मामले की जांच सीओ सिटी प्रवेंद्र कुमार कर रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो