scriptDid not even leave the empty space of the flyover | फ्लाईओवर की खाली जगह भी नहीं छोड़ी, मनमर्जी का अतिक्रमण | Patrika News

फ्लाईओवर की खाली जगह भी नहीं छोड़ी, मनमर्जी का अतिक्रमण

locationधौलपुरPublished: Jun 29, 2023 01:24:44 pm

Submitted by:

rohit sharma

शहरी यातायात को सुगम बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली-मुंबई से गुजरने वाले भारी वाहनों को निकालने के लिए पूर्व में फ्लाईओवर का निर्माण कराया गया था।

फ्लाईओवर की खाली जगह भी नहीं छोड़ी, मनमर्जी का अतिक्रमण
फ्लाईओवर की खाली जगह भी नहीं छोड़ी, मनमर्जी का अतिक्रमण
धौलपुर. शहरी यातायात को सुगम बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली-मुंबई से गुजरने वाले भारी वाहनों को निकालने के लिए पूर्व में फ्लाईओवर का निर्माण कराया गया था। यातायात तो सुचारू हो गया लेकिन फ्लाईओवर के नीचे की स्थिति का हाल-बेहाल है। यहां जगह-जगह मनमर्जी से कब्जा हो रहे हैं। केवल गुलाब बाग चौराहे को छोडक़र शेष हिस्से में स्थानीय प्रशासन और एनएचएआई का कोई ध्यान नहीं है। जबकि अन्य शहरों में फ्लाईओवर के नीचे की जगह को शहरी निकाय की ओर से बेहतर इस्तेमाल किया जा रहा है। पड़ोसी शहर आगरा, मथुरा व ग्वालियर में फ्लाईओवरों के नीचे के हिस्से में सजावट की गई है। साथ ही यहां स्थानीय कलाकृतियों और ऐतिहासिक स्थलों के चित्र उकेरे हैं जो लोगों को आकर्षित करते हैं। गौरतलब रहे कि धौलपुर शहर में सागरपाड़ा की तरफ से फ्लाईओवर की शुरुआत होती है जो टुकड़ों में सदर थाने तक पहुंचता है। इसमें मुख्यतय हिस्सा गुलाबबाग और केन्द्रीय बस स्टैण्ड के पास से निकलता है। इसी क्षेत्र में शहरी यातायात का भी खासा दबाव रहता है और यहां फ्लाईओवर के नीचे जगह-जगह अतिक्रमण दिख जाएगा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.