मकान को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे.....देखें वीडियो
धौलपुरPublished: Oct 17, 2023 07:00:41 pm
- कई लोग चोटिल, दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
- शहर की सुंदर कॉलोनी की घटना
धौलपुर. शहर के सुंदर कॉलोनी में रात दो पक्षों में मकान खाली कराने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दोनों तरफ से ही जमकर लाठी डंडे चले। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया लेकिन मामला बढऩे पर पुलिस को सूचना दी। निहालगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने 10 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज किया है।