scriptEffect of Railway Minister's visit seen in Dhaulpur | रेल राज्यमंत्री के दौरे का धौलपुर में दिखा असर, हुई रंगाई-पुताई | Patrika News

रेल राज्यमंत्री के दौरे का धौलपुर में दिखा असर, हुई रंगाई-पुताई

locationधौलपुरPublished: Feb 20, 2023 05:03:24 pm

Submitted by:

rohit sharma

रेल राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे के उत्तर-मध्य रेलवे के आगरा कैंट स्टेशन पर निरीक्षण के चलते पिछले कुछ दिन से धौलपुर स्टेशन पर साफ-सफाई और रंगाई-पुताई चल रही थी।

रेल राज्यमंत्री के दौरे का धौलपुर में दिखा असर, हुई रंगाई-पुताई
रेल राज्यमंत्री के दौरे का धौलपुर में दिखा असर, हुई रंगाई-पुताई
धौलपुर. रेल राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे के उत्तर-मध्य रेलवे के आगरा कैंट स्टेशन पर निरीक्षण के चलते पिछले कुछ दिन से धौलपुर स्टेशन पर साफ-सफाई और रंगाई-पुताई चल रही थी। हालांकि, रेल राज्य मंत्री रविवार को आगरा मण्डल के आगरा कैंट स्टेशन पर निरीक्षण के लिए पहुंचे और अधिकारियों के साथ यात्री सुविधा समेत साफ-सफाई का जायजा लिया। सूत्रों के अनुसार धौलपुर स्टेशन पर आने की सूचना से पहले ही अधिकारियों ने यहां रंगाई पुताई शुरू करा दी। लेकिन रेल राज्य मंत्री आगरा कैंट स्टेशन पर ही निरीक्षण कर लौट गए। रेल राज्य मंत्री दानवे रविवार को एक दिवसीय दौरे पर आगरा मण्डल के कैंट स्टेशन पर निरीक्षण करने पहुंचे थे। वहीं, उनके धौलपुर रेल मार्ग पर आने की सूचना पर अधिकारी सतर्क रहे। हालांकि, वह आगरा में निरीक्षण कर वापस लौट गए। इससे पहले स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रंगाई-पुताई से लेकर साफ सफाई कराई जा रही थी। स्टेशन पर शौचालय से लेकर प्लेटफार्म के निचले हिस्से पर पुताई की गई। यात्रियों के बैठने की सीट पर पड़े दाग को भी साफ किया गया। वहीं, रात में यात्री के रूकने वाले प्रतीक्षालय में चार महीने से पड़ा ताले को भी खोलकर अधिकारी साफ. सफाई कराने में जुट गए। अधिकारियों को आशंका थी कि रेल राज्य मंत्री का कहीं धौलपुर की तरफ आने का दौरा न बन जाए, इसलि रेलवे प्रशासन पहले से सतर्क था। धौलपुर स्टेशन आगरा रेल मण्डल के अंतर्गत आता है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.