scriptEntry of women in financial sector, 138 women getting transactions wor | वित्तीय क्षेत्र में महिलाओं की एंट्री, 138 महिलाएं डिटिजल से करवा रही करोड़ों का लेनदेन | Patrika News

वित्तीय क्षेत्र में महिलाओं की एंट्री, 138 महिलाएं डिटिजल से करवा रही करोड़ों का लेनदेन

locationधौलपुरPublished: Aug 16, 2023 06:50:41 pm

Submitted by:

Naresh Lawaniyan

धौलपुर. महिलाएं अब हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही हैं। वित्तीय लेनदेन पर पुरुषों का एकाधिकारी था लेकिन अब इस क्षेत्र में भी महिलाएं अपनी ताकत दिखा रही है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिले में 138 महिलाएं गांवों में डिजिटल लेनदेन कार्य को संभाल रही हैं।

 Entry of women in financial sector, 138 women getting transactions worth crores done through digital
अम्बर अग्निहोत्री

धौलपुर. महिलाएं अब हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही हैं। वित्तीय लेनदेन पर पुरुषों का एकाधिकारी था लेकिन अब इस क्षेत्र में भी महिलाएं अपनी ताकत दिखा रही है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिले में 138 महिलाएं गांवों में डिजिटल लेनदेन कार्य को संभाल रही हैं। साथ ही इनकी संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है। राजस्थान ग्रामीण आजीविका परिषद (राजीविका) की यह बीसी सखी महिलाएं अब समूह की महिलाओं को गांव में ही बैंक खातों से धनराशि का लेनदेन करना बता रही हैं। आजादी का अमृत महोत्सव पर यह सखी महिलाएं विशेष शिविरों का हिस्सा बनकर ग्रामीणों को डिजिटल अभियान से जोड़ रही हैं। इसके साथ ही धनराशि का लेनदेन करा रही हैं। जिले के पांच ब्लाकों की 188 ग्राम पंचायतों में यह शिविर आयोजित हो रहे हैं। सखी महिलाएं प्रत्येक माह करीब 7 करोड़ रुपए का डिजिटल लेनदेन कर रही हैं। वहीं, इन महिलाओं को भी अच्छा खासा घर बैठे कमीशन मिल रहा है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.